back to top

एक दिन में रिकॉर्ड 75,760 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 33 लाख के पार

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के रिकॉर्ड 75,000 से ज्यादा नए मरीज मिले हैं जिससे देश में गुरुवार को कुल संक्रमितों की संख्या 33 लाख के पार चली गई। वहीं अब तक इस खतरनाक वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके लोगों की संख्या 25 लाख पार कर चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 75,760 नए मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 33,10,234 हो गई।

इसी अवधि में इस खतरनाक वायरस की वजह से 1,023 लोगों की जान गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 60,472 हो गई। देश में अब तक 25,23,771 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और स्वस्थ होने की दर 76.24 फीसदी दर्ज की गई। वहीं कोविड-19 रोगियों की मृत्यु दर भी घटकर 1.83 फीसदी हो गई। आंकड़ें के अनुसार देश में अब 7,25,991 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है, जो कि अब तक के कुल मामलों का 21.93 फीसदी है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख के पार हुई थी और 23 अगस्त को यह 30 लाख के पार हो गई। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 26 अगस्त तक 3,85,76,510 नमूनों की जांच हुई है जिनमें से 9,24,998 नमूनों की जांच बुधवार को हुई। पिछले 24 घंटे में कुल 1,023 लोगों की मौत हुई है।

इनमें से महाराष्ट्र में 295, कर्नाटक में 133, तमिलनाडु में 118, उत्तर प्रदेश में 90, आंध्र प्रदेश में 81, पश्चिम बंगाल में 55, पंजाब में 41, जम्मू-कश्मीर में 19, मध्य प्रदेश, दिल्ली और गुजरात में 17-17, झारखंड में 15, असम में 14, ओडिशा और केरल में 13-13, राजस्थान में 12, बिहार और हरियाणा में 11-11 लोगों की मौत हुई।

वहीं छत्तीसगढ़ में 10, गोवा, पुडुचेरी और तेलंगाना में आठ-आठ, उत्तराखंड में छह, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में चार, त्रिपुरा और हिमाचल प्रदेश में दो-दो जबकि चंडीगढ़, लद्दाख और मणिपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। अब तक कुल 60,472 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें से सबसे ज्यादा 23,089 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। वहीं तमिलनाडु में 6,839, कर्नाटक में 5,091, दिल्ली में 4,347, आंध्र प्रदेश में 3,541 उत्तर प्रदेश में 3,149, पश्चिम बंगाल में 2,964, गुजरात में 2,945 और मध्य प्रदेश में 1,282 लोगों की मौत हुई। अब तक पंजाब में 1,219 लोगों की मौत हुई।

इसके बाद राजस्थान में 992, तेलंगाना में 788, जम्मू-कश्मीर में 657, हरियाणा में 634, बिहार में 530, ओडिशा में 441, झारखंड में 362, असम में 274, केरल में 257 और उत्तराखंड में 219 लोगों की मौत हुई। छत्तीसगढ़ में 231, पुडुचेरी में 180, गोवा में 165, त्रिपुरा में 85, चंडीगढ़ और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 41-41, हिमाचल प्रदेश में 32, लद्दाख और मणिपुर में 25-25, नगालैंड में नौ, मेघालय में आठ, अरुणाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम में तीन और दादरा और नगर हवेली तथा दमन-दीव में दो-दो लोगों की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मृतकों में से 70 फीसदी किसी अन्य बीमारी से भी ग्रसित थे। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, हमारे आंकड़ों का मिलान भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद से किया जा रहा है और राज्यवार आंकड़े आगे मिलान और पुष्टि का विषय हैं।

RELATED ARTICLES

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...

स्पेन ने 16 साल बाद दोहराया इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में 19 जुलाई (रविवार) को खेले...

जंतर-मंतर की ओर छात्रों के मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से...

ज्योतिष व्यक्ति के जीवन में टॉर्च का कार्य करता है : विहसंत सागर महाराज

ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन संपन्नकैरियर, विवाह, व्यापार, स्वास्थ्य एवं वास्तु से जुड़े सैकड़ों प्रश्नों का विशेषज्ञों ने दिया समाधान, संयुक्त परिवार एवं संस्कारों पर...

गर्व होता है अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का हिस्सा बनकर : सुनीता राजवार

लखनऊ। इन दिनों सुनीता चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म 'गुड़हल' से। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराही गई इस फिल्म वृद्धाश्रमों की उन अनकही...

दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही अजय देवगन की ‘धमाल’ 4

लखनऊ। बॉलीवुड की नैया इन दिनों सीक्वल और फ्रैंचाइजी फिल्मों पर ही सवार चल रही है। अकेले अजय देवगन की बात करें तो वह...

भजन प्रस्तुति संग बच्चों को मिला प्रमाण पत्र

लखनऊ। आज सोमवार को संस्था राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) मोहन रोड, लखनऊ में उ प्र संगीत नाटक अकादमी(संस्कृति विभाग उ.प्र) के सहयोग से 15...

सावन ऋतु आय गई…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के पांचवें दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने ने बताया कि सोमवार को प्रतिभा...

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...