back to top

स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी से हो रहा सुधार, लोहिया संस्थान की स्थापना दिवस समारोह में बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

लखनऊ। यूपी की स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी से सुधार हो रहा है। नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं। अस्पतालों में आधुनिक मशीनें व संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मच्छर जनित बीमारियों को खत्म करने में भी सफलता मिल रही है। यह बातें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कही।

गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में गुरुवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के स्थापना दिवस समारोह मना। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहाकि प्रत्येक जनपथ में मेडिकल कालेज खोले जा रहे हैं। इससे एमबीबीएस डॉक्टरों की कमी पूरी करने में मदद मिलेगी। मरीजों को बेहतर इलाज घर के पास मिल सकेगा। पीजी व सुपर स्पेशियालिटी की सीटों में भी वृद्धि की गई है।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि मेडिकल कॉलेज व अस्पतालों में आधुनिक मशीनें स्थापित की जा रही हैं। आईसीयू स्थापित किए जा रहे हैं। डायलिसिस यूनिट स्थापित की जा रही हैं। सिटी स्कैन, एमआरआई की सुविधा बढ़ाई जा रही है। रोबोटिक सर्जरी को विस्तार दिया जाएगा। अभी संजय गांधी पीजीआई में रोबोटिक सर्जरी हो रही है। जल्द ही किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी और डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भी रोबोटिक सर्जरी होगी।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान लगातार सफलता की नई ऊंचाई छू रहा है। मच्छर जनित बीमारियों का भी सफाया हो रहा है। पूर्वांचल समेत अन्य जिलों में इंसेफलाइटिस का खात्मा हो गया है। अब डेंगू भी काबू में आ रहा है। इसके लिए सरकार ने 13 विभागों में समन्वय स्थापित कर मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए काम किया। हर घर दस्तक और जन जागरण अभियान चलाया। नतीजतन पूरे देश में मलेरिया के आंकड़ों में भी उत्तरप्रदेश सबसे निचले स्थान पर हैं। प्रदेश की जनता के हित में हर स्तर पर मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए हम सफल हुए।

नीति आयोग के सदस्य डॉ. विनोद कुमार पॉल ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में एमबीबीएस, पीजी व सुपर स्पेशियालिटी की सीटों में वृद्धि हुई है। इसमें और इजाफा करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोहिया में अभी किडनी ट्रांसप्लांट हो रहा है। जल्द ही लिवर ट्रांसप्लांट भी शुरू करे। कम्युनिटी मेडिसिन विभाग टीबी मुक्त अभियान को गति प्रदान करे। कार्यक्रम में लोहिया की निदेशक डॉ. सोनिया नित्यानंद समेत अन्य डॉक्टर मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

अक्षय तृतीया पर चमका बाजार, राजधानी में बिका 27 करोड़ का सोना

लखनऊ। अक्षय तृतीया पर सोने की खरीददारी को शुभ माना जाता है, लेकिन इस बार सोने के बढ़े दामों ने सरार्फा बाजार में रौनक...

हवन-पूजन और भंडारे के साथ मना भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

भगवान परशुराम जी का प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गयालखनऊ। रविवार को अक्षय पुण्य की प्राप्ति की कामना को लेकर भगवान परशुराम के पूजन के...

जैन मंदिरों में श्रद्धा पूर्वक मना ‘अक्षय तृतीया’ महापर्व

​प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के 'इक्षु रस' (गन्ने के रस) के प्रथम आहार की स्मृति में हुआ भव्य आयोजन ​लखनऊ। राजधानी लखनऊ के समस्त दिगंबर...

भजन कीर्तन सुन संगत हुई निहाल, भक्तों ने चखा लंगर

खालसा सजना दिवस के दो दिवसीय दीवान का भव्य समापन लखनऊ। गुरुद्वारा सदर, लखनऊ में खालसा सजना दिवस के पावन अवसर पर आयोजित दो दिवसीय...

‘वो अफसाना’ में होगी साहिर-अमृता की अनकही दास्तां

एमबी क्लब ग्राउंड पर पहली मई की शाम को होगा मंचन लखनऊ। सबसे दिलचस्प और अनूठी साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम की प्रेम कथा पर...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...