back to top

नाबालिग लड़की से बलात्कार, एक नेपाली समेत चार अरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक नाबालिग लड़की के साथ 13 महीनों तक लगातार सामूहिक बलात्कार कर उसे गर्भवती करने के आरोप में महानगर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नेपाल का एक नागरिक भी शामिल है जो यहां एक स्कूल में चौकीदार का काम करता है।

पुलिस आयुक्त कार्यालय ने गुरुवार को बयान जारी कर बताया कि महानगर थाने में 13 जनवरी को एक महिला ने तहरीर दी कि 15 साल की उसकी नाबालिग बेटी को उप्रेता कुमार रसेल उर्फ छोटू लोगों के घरों में घरेलू काम करने के बहाने ले जाता था। महिला ने आरोप लगाया कि छोटू उसकी बेटी के साथ 13 माह से लगातार बलात्कार करता आ रहा है और कई लोगों से पैसे लेकर उसके उनके साथ सोने के लिए मजबूर किया।

उसने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को एक कमरे में बंद कर 15 दिनों तक उसके साथ बलात्कार किया गया और उसे कहीं बाहर नहीं जाने दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बताया कि नाबलिग लड़की कमरे में दिन भर भूखी प्यासी बंद रहती थी। उन्होंने बताया कि एक दिन लड़की कमरे से किसी तरह बाहर निकल कर अपने घर पहुंची और सारी बात बताई।

उन्होंने बताया कि इसके बाद मां ने उसे डाक्टर को दिखाया तो डाक्टर ने उसे लगभग पांच माह का गर्भवती बताया जिसके बाद महानगर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने इस मामले में नेपाल निवासी और शहर के एक स्कूल में चौकीदार उप्रेता कुमार रसेल उर्फ छोटू के अलावा जीतू कश्यप, वरूण तिवारी तथा अजय कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...