back to top

रणजी ट्रॉफी : हिमाचल के खिलाफ यूपी का पलड़ा भारी

लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (इकाना) में आज से 15 फरवरी तक होने वाले मुकाबले से पहले दोनों टीमों ने इकाना में जोरदार अभ्यास किया। टीमों की बात की जाए तो यूपी ने अब तक सात मुकाबले में दो जीत दर्ज की और उसके कुल 20 अंक हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश ने सात मुकाबले में एक जीत दर्ज कर कुल 13 अंक हासिल किए हैं। ऐसे में यूपी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में अभी तक उत्तर प्रदेश टीम का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है। अगर मेजबानों को नॉकआउट में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें यहां हिमाचल प्रदेश को हर हाल में हराना होगा। मेजबानों के पास तैयारी परखने के लिए अच्छा समय मिला है। हिमाचल प्रदेश की टीम के कप्तान अंकित कलसी का बल्ला उतना नहीं बोला है। हालांकि उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ ड्रॉ मुकाबले में शानदार शतक जड़ा था। रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में अभी तक उत्तर प्रदेश टीम का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है।

दूसरी ओर आईपीएल के स्टार खिलाड़ी ऋ षि धवन पर खास नजर होगी। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते रहे हैं। हिमाचल प्रदेश की टीम में कोई बड़ा नाम नहीं लेकिन यूपी यहां पर सीधी जीत दर्ज करने उतरेगा। वहीं मुकाबले से पहले उत्तर प्रदेश की टीम ने नेट्स पर घंटो समय बिताया। इस दौरान खिलाडिय़ों ने जमकर बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण में पसीना बहाया।

पिछले सत्र में यूपी ने अक्शदीप नाथ की कप्तानी में यहां पर अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन इस मुकाबले में कमान अंकित राजपूत के हाथों में होगी। हालांकि लोकल खिलाड़ी होने के नाथे अक्शदीप नाथ से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। दूसरी ओर अंकित राजपूत के साथ स्पिन गेंदबाजी की बागडोर सौरभ कुमार संभालेंगे जो इस समय अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। टीम के खिलाडयि़ों ने स्टेडियम के जिम में करीब दो घंटे पसीना भी बहाया।

उत्तर प्रदेश की टीम: अंकित राजपूत (कप्तान) सौरभ कुमार, अलमास शौकत, अक्षदीपनाथ, रिंकू सिंह, मुहम्मद सैफ, आर्यन जुयाल, समीर रिजवी, शुभम चौबे, उपेंद्र यादव, शानू सैनी, मोहसिन खान, यश दयाल, आकिब खान व इसरार अजीम खान शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश की टीम: अंकित कलसी (कप्तान), सुमीत वर्मा, कंवर अभिनव, वैभव अरोरा, अंकुश बैंस, अंकुश बेदी, प्रशांत चोपड़ा, मयंक डागर, ऋषि धवन, निखिल गंगटा, पंकज जायसवाल, प्रियांशु खंडूरी, प्रवीण ठाकुर, एकांत सेन, आकाश वशिष्ठ ।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...