back to top

अयोध्या में शनिवार से शुरू होगी रामलीला

लखनऊ। भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या के लक्ष्मण किला में राजनीतिक और बॉलीवुड कलाकारों के अभिनय वाली रामलीला शनिवार से शुरू होगी और 25 अक्टूबर तक चलेगी। राज्य के संस्कृति और पर्यटन विभाग तथा अयोध्या शोध संस्थान के सहयोग से होने वाली यह रामलीला भी आकर्षण के केंद्र में है।

बॉलीवुड के कलाकारों के चलते भी रामलीला का आकर्षण बना हुआ है। आयोजन से जुड़े लोगों का कहना है कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल के चलते रामलीला के ऑनलाइन प्रसारण का ही फैसला किया गया है। सोशल मीडिया और यूटय़ूब पर इसका प्रसारण होगा। हिंदी के अलावा अंग्रेजी, भोजपुरी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मराठी, पंजाबी, उर्दू, राजस्थानी, हरियाणवी, बांग्ला समेत कुल 14 भाषाओं में इसका प्रसारण किया जाएगा।

आयोजकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी रामलीला देखने का आमंत्रण दिया है जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया। मुख्यमंत्री भी रामलीला देखने जाएंगे। रामलीला में भरत की भूमिका निभाने वाले गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ल भोजपुरी में कहते हैं कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम क भव्य मंदिर बनत बा, अउर एसे सुंदर का होई कि प्रभु श्रीराम के भूमि पर होवे वाली रामलीला में हम भूमिका निभाइब। जीयते जी मोक्ष मिल जाई। (अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है और इससे सुंदर क्या होगा कि प्रभु श्रीराम की भूमि पर होने वाली रामलीला में हम भूमिका निभाएंगे। हमें जीते-जी मोक्ष मिल जाएगा।)

रवि किशन ने बताया कि बचपन में वह अपने गांव में रामलीला में सीता और अंगद की भूमिका करते रहे हैं। यह मां भगवती की कृपा है जो उन्हें यह अवसर मिला है। कुंभकर्ण की भूमिका निभाने वाले बागपत से दो बार लोकसभा प्रत्याशी रहे भाजपा नेता मुखिया गुर्जर कहते हैं कि आयोजन में स्थान विशेष को महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि वह मेरठ से आते हैं और उनका चयन इसलिए किया गया कि मेरठ रावण की ससुराल है।

गुर्जर का कहना है कि इस आयोजन में रामायण के सभी पात्रों से जुड़े स्थानों को भी किसी न किसी बहाने एक सूत्र में पिरोया गया है। रामलीला के लिए भगवान राम की शाही पोशाक उनकी ससुराल जनकपुर धाम (नेपाल) से बनकर आ रही है जबकि उनका धनुष कुरुक्षेत्र में तैयार हुआ है। सीता मैया की सजावट के सभी सामान अयोध्या में ही तैयार किए जा रहे हैं। दिलचस्प यह कि रावण के वस्त्र और आभूषण श्रीलंका से मंगाए गए हैं। श्रीराम के चरण जिन स्थानों पर पड़े उनमें 18 स्थानों की मिट़टी को एकत्र कर कलश पूजन किया गया है।

रामलीला आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक दिल्ली के भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा हैं जबकि रामलीला में दिल्ली के ही सांसद मनोज तिवारी (अंगद) और गोरखपुर के सांसद रवि किशन (भरत) की भूमिका में आ रहे हैं। ये दोनों सांसद सिने जगत में भी दखल रखते हैं। आयोजन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली की मजबूत भागीदारी है।

हापुड के सोनू डागर (राम) की भूमिका में नजर आएंगे वहीं मुखिया गुर्जर के पुत्र परिवंदर सिंह (शत्रुघ्न) का अभिनय करेंगे। बॉलीवुड से बिंदु दारा सिंह-हनुमान, असरानी-नारद मुनि, रजा मुराद-अहिरावण, शाहबाज खान-रावण, राकेश वेदी-विभीषण, और रितु शिवपुरी-कैकेई की भूमिका में नजर आएंगी। राजेश पुरी और अवतार गिल भी इस रामलीला में अभिनय करेंगे।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...