back to top

आरक्षण पर रामदास आठवले बोले- इसे कभी खत्म नहीं किया जा सकता

नई दिल्ली: आरक्षण पर चर्चा से जुड़ी आरएसएस प्रमुख मोहन भावगत की कथित टिप्पणी की पृष्ठभूमि में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के अध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि इस देश में आरक्षण कभी खत्म नहीं किया जा सकता है। आठवले ने एक बयान में कहा, केंद्र की राजग सरकार दलित एवं ओबीसी,एवं गरीब सवर्णों के आरक्षण के पक्ष में है और आरक्षण को कभी भी हटाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्म ग्रंथ के रूप में मानते हैं और इस सरकार में आरक्षण से छेड़छाड़ नहीं हो सकती। आठवले ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी राजनीतिक दल इस मुद्दे को आम जनमानस के बीच में गलत ढंग से प्रस्तुत कर राजनीति करने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आरक्षण की समीक्षा करने की कोई जरूरत नहीं है और कई बार इस बात को देश के प्रधानमंत्री मोदी पहले भी कह चुके हैं। गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कथित तौर पर कहा था कि जो आरक्षण के पक्ष में हैं और जो इसके खिलाफ हैं उन लोगों के बीच इस पर सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत होनी चाहिए। कांग्रेस के हमले और विवाद खड़ा होने के बाद आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार ने कहा कि सर संघचालक मोहन भागवत के दिल्ली में एक कार्यक्रम में दिए गए भाषण के एक भाग पर अनावश्यक विवाद खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...