back to top

रामफोसा ने चंद्रयान-3 के सफल मिशन पर भारत को दी बधाई, चीते देने का किया वादा

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने बुधवार को यहां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन पर प्रतिक्रिया देते हुए उपनिवेशवाद से देश की आजादी में महात्मा गांधी की भूमिका, चंद्रयान-3 मिशन की सफलता, भारत को और चीता देने के वादे और पारंपरिक औषधियों के भंडार पर बात की। मोदी दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा के निमंत्रण पर 22-24 अगस्त के बीच जोहानिसबर्ग में आयोजित 15वें
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए तीन दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को यहां पहुंचे।

रामफोसा ने कहा, हम दक्षिण अफ्रीका की तरफ से आपका आभार व्यक्त करना चाहते हैं, खासतौर से हमें उस यात्रा
के बारे में याद दिलाने के लिए जो महात्मा गांधी ने यहां दक्षिण अफ्रीका में शुरू की थी और दक्षिण अफ्रीका में हमारे
पूर्वजों को संघर्षों के तरीकों के बारे में सिखाया था। दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी के योगदान की प्रशंसा
करते हुए रामफोसा ने कहा, गांधी ऐसे व्यक्ति थे जो प्रतिरोध के प्रति दृढ़ थे।

रामफोसा ने कहा, उन्होंने (गांधी) हमें निष्क्रिय प्रतिरोध सिखाया जिसमें वह माहिर थे और हम रंगभेद व्यवस्था के खिलाफ बहिष्कार के विभिन्न तरीकों की ओर बढ़ें। इसने हमारे लोगों को रंगभेद के खिलाफ एकजुट किया और अंतत: इसे पराजित किया, इसलिए महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ब्रिक्स देशों से अंतरिक्ष अन्वेषण में सहयोग का आह्वान किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत के चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, हम भारत को बधाई देना चाहते हैं, खासतौर से जब आपने अंतरिक्ष में सहयोग की आवश्यकता के बारे में बात की है। हम आपको बधाई देते हैं। ब्रिक्स परिवार के तौर पर यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक क्षण है और हम इस महान उपलब्धि की खुशी में आपके साथ हैं। हम यह प्रस्ताव रखने के लिए भी आपका शुक्रिया अदा करना चाहते हैं कि एक ब्रिक्स अंतरिक्ष सहयोग व्यवस्था होनी चाहिए जो कि बहुत ही दूरदर्शी प्रस्ताव है।

मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि सभी देशों को चीतों के संरक्षण के लिए और अधिक प्रयास करने चाहिए। इसके संदर्भ में रामफोसा ने इस साल की शुरुआत में भारत को दिए चीतों का जिक्र किया। रामफोसा ने मोदी से कहा, दक्षिण अफ्रीका को भारत को चीते दान में देने की खुशी है और आपने मुझे बताया कि चीते सकुशल भारत पहुंच गए और जीवित हैं तथा मैंने आपसे कहा कि हम और चीते दान देने के लिए तैयार हैं क्योंकि आपका देश चीतों की देखभाल करता है। उन्होंने कहा, अत: अगर आपको और चीतों की आवश्यकता है तो आप चीतों के घर आ गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स देशों में इस्तेमाल होने वाली पारंपरिक दवाओं के भंडारण का भी प्रस्ताव रखा। रामफोसा ने कहा, हमारे पास एक बड़ा समुदाय है जो यहां दक्षिण अफ्रीका में पारंपरिक दवाओं से जुड़ा है इसलिए हम इसमें सहयोग करने के इच्छुक हैं और मुझे विश्वास है कि ब्रिक्स के अन्य सभी सदस्य भी ऐसा चाहते हैं। आपको पारंपरिक औषधियों का भंडार करने के लिए हमारी ओर से काफी सहयोग मिलेगा।

 

RELATED ARTICLES

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया – पूर्व पुलिस अधिकारी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी

नयी दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि 2003 में एक अभियान के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...