back to top

आतंकियों के निशाने पर थी राम जन्मभूमि

दोनों दहशतगर्द 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, फरार आतंकियों की तलाश में छापेमारी

लखनऊ। लखनऊ से पकड़े गए अलकायदा के दोनों आतंकियों के निशाने पर राम जन्म भूमि थी। इस खुलासे के बाद अयोध्या में सुरक्षा और बढ़ा दी गयी है। दोनों आतंकियों के फरार अन्य साथियों की धरपकड़ के लिए दुबग्गा के तकरीबन एक दर्जन लोग हिरासत में लिए गये हैं, जिनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। एटीएस इन लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री व उनके फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के बारे में जानकारी जुटा रही है। पकड़े गये दोनों आतंकियों से पूछताछ के बाद सूबे की राजधानी समेत कानपुर, संभल, बिजनौर और देवबंद में एटीएस की टीमों ने छापेमारी की। इस दौरान कानपुर से तीन और संभल से एक संदिग्ध को हिरासत लेकर पूछताछ की जा रही है। दूसरी तरफ सोमवार को आतंकी मिनराज अहमद ओैर मसीरूद्दीन को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय मेें पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों को चौदह दिन की पुलिस रिमाण्ड को मंजूरी दे दी है।

 

ये रिमाण्ड मंगलवार से शुरू होगी। एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार कुछ और लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही फरार दो और आतंकवादियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि आतंकियों के मंसूबे सही नहीं थे, यह किसी भीड़भाड़ वाले इलाके पर विस्फोट करने की फिराक में थे, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान जाए और लोगों में दहशत फैले। एडीजी लॉ एंड आॅर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि अभी इनकी ट्रैवल हिस्ट्री या फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है, लेकिन इतना जरूर है कि देश की एकता अखंडता के लिए खतरा थे, जिसके तहत इनके ऊपर एफआईआर दर्ज की गई है।

 

एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि अन्य राज्य व देश की जांच एजेंसियां से मदद ली जाएगी, दोनों संदिग्धों के पास से किसी भी शहर का नक्शा बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जो 2 लोग फरार हैं उनकी तलाश में दबिश चल रही हैं। एडीजी ने कहा कि किसी निर्दोष को फंसाया नहीं जाएगा। उत्तर प्रदेश एटीएस ने रविवार को काकोरी के दुबग्गा से पकड़े गए दोनों आतंकियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में लाए गए अलकायदा से जुड़े दोनों आतंकियों मिन्हाज और मसीरुद्दीन की उत्तर प्रदेश एटीएस को 14 दिन की रिमांड मिल गई है। माना जा रहा है कि अब 14 दिन में उत्तर प्रदेश एटीएस अब इनसे और राज उगलवाने के प्रयास में लगेगी।

 

दूसरी तरफ, यूपी एटीएस ने अलकायदा से जुड़े दोनों आतंकियों को सोमवार दिन में करीब 3:30 बजे कोर्ट में पेश किया। अलकायदा के आतंकी मिनहाज और मसीरुदीन की सुरक्षा में एटीएस के साथ एसटीएफ के कमांडो भी लगे थे। कोर्ट में भी सुनवाई के दौरान पहरा काफी सख्त था। एटीएस ने दोनों को रिमांड पर लेने की मांग की। कोर्ट ने मिनहाज और मसीरुद्दीन को रिमांड पर देने की मांग स्वीकार कर ली। यह दोनों मंगलवार सुबह दस बजे से उत्तर प्रदेश एटीएम की 14 दिन की रिमांड पर रहेंगे।

RELATED ARTICLES

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...