back to top

बनी रहेगी राकेश प्रताप और अदिति की सदस्यता

विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने खारिज की अयोग्य करने की याचिका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस को सोमवार को विधानसभा में एक तगड़ा झटका लगा है। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस की विधायक और हरचंदपुर से पार्टी एमएलए राकेश प्रताप सिंह को अयोग्य करने की याचिका खारिज कर दी है।

दीक्षित ने हरचंदपुर के विधायक राकेश प्रताप सिंह के मामले में अपने आदेश में कहा है कि इस मामले में संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत दल बदल कानून नहीं लागू होता। इसलिए उनको दल बदल कानून के तहत अयोग्य घोषित नहीं किया जा सकता। याचिका बलहीन होने की वजह से निरस्त की जाती है। वहीँ कांग्रेस की रायबरेली सदर सीट से विधायक अदिति सिंह के मामले में भी याचिका को दल बदल की श्रेणी में न पाते हुए याचिका खारिज की गयी है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि अदिति सिंह को दल बदल के आधार पर अयोग्य घोषित नहीं किया जा सकता। याचिका बलहीन होने की वजह से निरस्त कर दी गयी है। दरसल, दोनों ही विधायकों ने अपने बचाव में तर्क दिया है कि उनके खिलाफ याचिका कांग्रेस की तरफ से दाखिल की गयी है, जो व्यक्ति नहीं है।

उन्होंने दलील दी है कि याचिका व्यक्ति द्वारा ही दाखिल की जा सकती है। खास बात यह है कि दोनों ही विधायकों की तरफ से दलील दी गयी कि उन्होंने कभी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर से कांग्रेस की सदस्यता नहीं छोड़ी। दोनों पक्षों से दलील दी गयी है कि वह कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं।

बता दें कि अदिति सिंह के खिलाफ पिछले साल अक्टूबर में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष सत्र में हिस्सा लेकर पार्टी के व्हिप का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए याचिका दाखिल की गयी थी। अदिति सिंह के खिलाफ दायर याचिका में कहा गया था कि विधान मंडल दल के तत्कालीन नेता अजय कुमार ‘लल्लू’ ने 2 अक्टूबर 2019 को हुए विशेष सत्र का बहिष्कार करने के लिए व्हिप जारी किया था। व्हिप के बावजूद अदिति सिंह ने न केवल सत्र में हिस्सा लिया, बल्कि उसका उल्लंघन करते हुए सत्ता पक्ष द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव का समर्थन किया।

सिंह की तरफ से दलील दी गयी गांधी जयंती के मौके पर बुलाये गये विशेष सत्र में हिस्सा लेना भारतीय होने के नाते भी जिम्मेदारी का विषय था। अदिति सिंह की तरफ से यह भी दलील दी गयी कि विधानसभा के विशेष सत्र में हिस्सा लेकर उन्होंने अपने नैतिक और संवैधानिक कर्तव्यों का पालन किया। जहां तक दल बदल की बात है तो उन्होंने कभी अपनी मर्जी से पार्टी नहीं छोड़ी और न ही उनका ऐसा कोई इरादा है।

उधर हरचंदपुर के विधायक राकेश प्रताप सिंह के मामले में कांग्रेस की तरफ से आरोप लगाया गया कि उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के सदस्य की मदद की थी और उनके चुनाव में दौरा भी किया था। इस याचिका के खिलाफ राकेश प्रताप सिंह की तरफ से दलील दी गयी कि चूंकि याचिका अधिकृत व्यक्ति द्वारा दाखिल नहीं की गयी है, इसलिए इसको निरस्त किया जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...