back to top

दूसरे दिन भी तेज हवा के साथ बारिश, ओलावृष्टि का दौर जारी

लखनऊ। यूपी में लगातार दूसरे दिन भी तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार कुदरत भी होली खेलेगी।

मौसम निदेशक जेपी गुप्त के अनुसार शनिवार 7 मार्च को प्रदेश के उत्तरी अंचलों में बारिश होने के आसार हैं। लखनऊ और आसपास के इलाकों में भी शनिवार को हल्की बारिश हो सकती है। रविवार और सोमवार को मौसम साफ रहेगा। मगर मंगलवार 10 मार्च से फिर बदली-बारिश का सिलसिला शुरू होगा।

मौसम विभाग के मुताबिक यह क्रम 12 मार्च तक चलने के आसार हैं। मंगलवार 10 मार्च से तीन दिन तक चलने वाले बदली-बारिश के क्रम में बारिश हल्की होने की उम्मीद है। उधर, शुक्रवार को भी प्रदेश के विभिन्न अंचलों में बारिश का सिलसिला जारी रहा। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे से शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे के बीच प्रदेश में सबसे अधिक 8 सेमी बारिश इग्लास में हुई।

अलीगढ़ में 4 अतरौली, बदायूं, कासगंज, बिजनौर व धामपुर में 3-3, सिरौली गौसपुर, फतेहपुर, इटावा, बरेली, पूरनपुर व छाता में 2-2, खलीलाबाद, हरदोई, शाहाबाद, सुल्तानपुर, तरबगंज, पुवायां में 1-1 सेमी बारिश रिकार्ड की गई।

प्रदेश में तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। तेज हवा के कारण गेहूं की तैयार होती फसल खेतों में बिछी जा रही है। इसके अलावा अरहर, चनाए मटर, सरसों आदि की पकने को तैयार फसलों को भी काफी नुकसान पहुंच रहा है।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...