back to top

राहुल का वादा, सत्ता में आते ही आंध्र को देंगे विशेष राज्य का दर्जा

विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को आश्वासन दिया कि आगामी लोकसभा चुनावों में अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देंगे और गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे।

उन्होंने इस बात पर भी आश्चर्य जताया

साथ ही उन्होंने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि राज्य की पार्टियों ने विशेष राज्य के दर्जे के मुद्दे को आक्रामकता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष नहीं उठाया। पांच साल पहले राज्य के बंटवारे के वक्त संप्रग ने इसका वादा किया था। आंध्र प्रदेश में पार्टी के अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने एक रैली में कहा कि न्यूनतम आय (न्याय) योजना का उनका वादा एक अहिंसक हथियार है जो अत्यंत गरीबों के उत्थान के लिए उपयोग होगा। राज्य में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव एक साथ 11 अप्रैल को होने हैं। गांधी ने कहा कि जहां मोदी ने गरीबों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की वहीं उनकी पार्टी गरीबी के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करेगी।

कांग्रेस आंध्र प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ रही है

कांग्रेस आंध्र प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ रही है। उन्होंने मोदी पर दो भारत बनाने का आरोप लगाया – एक अनिल अंबानी और मेहुल चोकसी जैसे अमीरों के लिए और दूसरा गरीब किसानों, मजदूरों एवं बेरोजगार युवाओं के लिए। गांधी ने कहा, हमारा विचार एकजुट भारत बनाने का है जहां हर कोई खुश हो। मोदी दो भारत बनाना चाहते हैं… इसलिए हमने 2019 में तय किया है कि कांग्रेस गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक करेगी। अगर मोदी देश के गरीब और कमजोर लोगों के खिलाफ युद्घ छेड़ सकते हैं तो हम गरीबी के खिलाफ युद्ध छेड़ेंगे। हम भारत के लोगों को न्याय देंगे। न्याय गरीबी के खिलाफ हमारा गैर हिंसक हथियार है।

20 प्रतिशत अत्यंत गरीबों को सालाना

उन्होंने कहा कि 20 प्रतिशत अत्यंत गरीबों को सालाना 72,000 रुपए देने का कांग्रेस का प्रस्ताव ऐतिहासिक है और वह 25 करोड़ लोगों एवं पांच करोड़ परिवारों को लाभ पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों की पहचान आधार कार्ड एवं अन्य तकनीकी सहायताओं से की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनावी वादों को पूरा करेगी जैसा उसने पूर्व में मनरेगा एवं अन्य के मामले में किया था। उन्होंने कहा, मैं मोदी नहीं हूं, मैं झूठ नहीं बोलता..उन्होंने आपसे झूठ बोला कि वह गरीब लोगों को पैसा देंगे। उन्होंने सबसे अमीरों को पैसा दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने करीब 30 मिनट के भाषण में

कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने करीब 30 मिनट के भाषण में ज्यादातर वक्त मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व की कांग्रेस नीत सरकारों ने गरीबी उन्मूलन योजनाएं बनाई थीं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सब कुछ समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा, उन्होंने (मोदी) मनरेगा एवं खाद्य सुरक्षा कानून के स्तंभों को बर्बाद कर दिया। राज्य के लिए अहम माने जाने वाले विशेष दर्जे के मुद्दे पर उन्होंने विभाजन के बाद आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने के संप्रग के आश्वासन को याद किया और कहा कि यह वादा और किसी ने नहीं बल्कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किया था। उन्होंने कहा, मोदी जी पिछले पांच साल से प्रधानमंत्री हैं।

उन्होंने इस प्रतिबद्धता को पूरा नहीं किया

और उन्होंने इस प्रतिबद्धता को पूरा नहीं किया। और सच कहूं तो मैं इस बात से अचंभित हूं कि आंध्र प्रदेश की पार्टियां नरेंद्र मोदी पर आंध्र को वह देने के लिए आक्रामता से दवाब नहीं बना पाई जिसका वह पात्र है। इसके अलावा उन्होंने मोदी पर नोटबंदी और जीएसटी को लेकर भी हमला बोला। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश भर में दलितों एवं अल्पसंख्यकों को धमकाया एवं निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोग मारे जा रहे हैं, महिलाओं का बलात्कार हो रहा है और भय का माहौल है। मोदी की यही राजनीति है। गांधी ने कहा, मोदी का अंतिम लक्ष्य हमारे संविधान की बर्बादी है और हम उन्हें ऐसा कभी नहीं करने देंगे।

RELATED ARTICLES

एयरशो में बड़ा हादसा: दो F-18 लड़ाकू विमान टकराकर क्रैश, सभी क्रू सदस्य सुरक्षित

दिल्ली। अमेरिकी नौसेना के एक एयरशो के दौरान बड़ा हादसा सामने आया, जब दो आधुनिक F/A-18 हॉरनेट लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकराकर...

7 घंटे की रेड के बाद AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की कार्रवाई

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को सोमवार को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह...

तरनतारन में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सोना कारोबारी बंटी के तीन ठिकानों पर छापेमारी, वित्तीय लेनदेन की जांच तेज

तरनतारन। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) (ईडी) की विशेष टीम ने सोमवार को पंजाब के में सोना कारोबारी बिक्रमजीत सिंह उर्फ बंटी के तीन अलग-अलग ठिकानों...

एयरशो में बड़ा हादसा: दो F-18 लड़ाकू विमान टकराकर क्रैश, सभी क्रू सदस्य सुरक्षित

दिल्ली। अमेरिकी नौसेना के एक एयरशो के दौरान बड़ा हादसा सामने आया, जब दो आधुनिक F/A-18 हॉरनेट लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकराकर...

7 घंटे की रेड के बाद AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की कार्रवाई

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को सोमवार को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह...

तरनतारन में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सोना कारोबारी बंटी के तीन ठिकानों पर छापेमारी, वित्तीय लेनदेन की जांच तेज

तरनतारन। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) (ईडी) की विशेष टीम ने सोमवार को पंजाब के में सोना कारोबारी बिक्रमजीत सिंह उर्फ बंटी के तीन अलग-अलग ठिकानों...

बसपा प्रमुख मायावती का सरकारों को संदेश: संविधान और धर्मनिरपेक्षता से समझौता नहीं

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद सामने आई हिंसा की घटनाओं को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों को कड़ी...

लुधियाना के 8 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी बार मिले धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना शहर में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सोमवार को शहर...

मलेशिया मास्टर्स में फ्रांस से बदला चुकता करने की कोशिश करेंगे भारतीय खिलाड़ी

कुआलालंपुर। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मंगलवार से यहां शुरू होने वाले मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट के पुरुष एकल में अपने प्रदर्शन में सुधार करके...