back to top

राहुल गांधी के लिए परिवार है अमेठी: जिला कांग्रेस इकाई

नई दिल्ली। केरल के वायनाड से भी राहुल गांधी के लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद रविवार को उत्तर प्रदेश के अमेठी जिला की कांग्रेस इकाई ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष के लिए अमेठी एक परिवार है। गौरतलब है कि राहुल कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले अमेठी से 2004, 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव में विजई हुए थे।

वायनाड से चुनाव लड़ने का फैसला किया है

कांग्रेस की अमेठी इकाई के अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने बताया, उन्होंने (राहुल ने) पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। अमेठी परिवार है और परिवार हमेशा के लिए रहता है। वर्ष 2014 में भाजपा द्वारा अमेठी सीट पर स्मृति ईरानी को उम्मीदवार के रूप में उतारने के बाद वहां कांग्रेस के जीत के अंतर में आई कमी के बारे में पूछे जाने पर मिश्रा ने कहा कि पिछली बार देश भर में झूठ का बोलबाला था। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार राहुल पांच लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल करेंगे।

पांच लाख वोटों से अधिक के अंतर से जीतने जा रहे

उन्होंने दावा किया, इस बार वह (राहुल) पांच लाख वोटों से अधिक के अंतर से जीतने जा रहे हैं। पिछली बार (2014 में) देश में अलग माहौल था। उस बार देश भर में झूठ की परेड चल रही थी, यही कारण है कि जीत में मतों का अंतर घट गया था। मिश्रा ने कहा कि वायनाड से राहुल के चुनाव लडऩे का अमेठी में कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा और पार्टी कार्यकर्ता उनकी चुनावी संभावना को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, हमारा मनोबल ऊंचा है और हम हर गली में और नुक्कड़ पर जा रहे हैं । राहुल जी यहां अपना नामांकन दाखिल करने आ रहे हैं और वह पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि अमेठी में राहुल ने 2009 के आम चुनाव में 6. 46 वोटों में 4. 64 वोट हासिल किए थे, जबकि 2014 में 8. 74 वोटों में उन्हें 4. 08 लाख वोट मिले थे।

RELATED ARTICLES

फिल्म डुग डुग सिनेमाघरों में 8 मई को होगी रिलीज, ट्रेलर लॉन्च

मुंबई। फिल्म ‘डुग डुग’ सिनेमाघरों में 8 मई 2026 को रिलीज होगी। ऋत्विक प्रतीक निर्देशित फिल्म ‘डुग डुग’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।...

सेंसर ने मामूली बदलावों से पास की रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’

मुंबई। रितेश देशमुख जल्द ही फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में नजर आएंगे। अब फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है। इस फिल्म...

देश में एफडीआई 2025-26 में 90 अरब डॉलर के पार रहने की उम्मीद: डीपीआईआईटी सचिव

नयी दिल्ली। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में कुल प्रत्यक्ष विदेशी...

कंपनियों के लिए कर्ज गारंटी को लेकर ईसीएलजीएस जैसी व्यवस्था पर काम जारी: अधिकारी

नयी दिल्ली। सरकार पश्चिम एशिया संकट के बीच कंपनियों के लिए आपात ऋण सुविधा गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) जैसी व्यवस्था शुरू करने पर विचार कर...

RR के खिलाफ स्टार्क की मौजूदगी से मजबूत मिलेगी DC को

जयपुर। दिल्ली कैपिटल्स के पास पिछले कुछ मैच के निराशाजनक नतीजों पर विचार के लिए अधिक समय नहीं है क्योंकि टीम को शुक्रवार को...

ड्रेसिंग रूम के अंदर ई-सिगरेट पीने पर इस खिलाड़ी पर हुई कार्रवाई, 25 प्रतिशत का जुर्माना भी लगा

नयी दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर बृहस्पतिवार को मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। उन पर यह जुर्माना मुल्लांपुर...