back to top

राहुल गांधी ने रायबरेली में रायबरेली प्रीमियर लीग का किया उदघाटन

रायबरेली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्टी के स्थानीय सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में एक क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कांग्रेस ने आधिकारिक एक्‍स खाते पर एक पोस्ट में कहा नेता विपक्ष राहुल गांधी ने युवा खेल अकादमी द्वारा राजीव गांधी स्टेडियम, रायबरेली में आयोजित रायबरेली प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस दौरान राहुल गांधी ने क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों और उनके खिलाड़ियों से भी मुलाक़ात की।

यह प्रतियोगिता रायबरेली में आईटीआई परिसर में स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में हो रही है। इससे पहले, राहुल गांधी ने भुएमऊ अतिथि गृह में पार्टी पदाधिकारियों और एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया कि राहुल गांधी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। लोकसभा में विपक्ष के नेता लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

पिछले साल, गांधी ने 10 और 11 सितंबर को अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया था। इस दौरे के दौरान, उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लिया और ‘दिशा’ बैठक की अध्यक्षता की थी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ कमिश्नरेट में एडीसीपी स्तर पर तबादले, ट्विंकल जैन और नवीन कुमार सिंह के पद बदले

लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण...

एस. जयशंकर ने संरा प्रमुख से पश्चिम एशिया और यूक्रेन सहित वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा की

संयुक्त राष्ट्र । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के साथ पश्चिम एशिया, यूक्रेन और सूडान सहित वैश्विक...

भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हरेराम चौधरी का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार की मध्यरात्रि निधन हो गया।...

KIIFB के कामकाज, उधारी और प्रशासनिक ढांचे की समीक्षा करेगी सुधा पिल्लई समिति

तिरुवनंतपुरम। संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुधा पिल्लई की अध्यक्षता वाली समिति को केरल अवसंरचना निवेश कोष बोर्ड (KIIFB) के...

रुपया शुरुआती कारोबार में 48 पैसे टूटकर 96.16 प्रति डॉलर पर

मुंबई । रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 48 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.16 पर पहुंच गया। एशिया में भू-राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ने...

आईसीसी ने अफगान महिला शरणार्थी क्रिकेटरों के लिए विकास कार्यक्रम को मंजूरी दी

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अफगान महिला शरणार्थी क्रिकेटरों के लिए अपने ‘डेवलपमेंट पाथवे प्रोग्राम’ (विकास कार्यक्रम) को जारी रखने की मंजूरी दे...