लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं।जारी आदेश के अनुसार, सुश्री ट्विंकल जैन को अपर पुलिस उपायुक्त, उत्तरी के पद से हटाकर अपर पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, श्री नवीन कुमार सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय से स्थानांतरित कर अपर पुलिस उपायुक्त, उत्तरी बनाया गया है।





