back to top

राग रंग दिल की आवाज ने सुरों और भावनाओं से बांधा समां

एसएनए के संत गाडगे प्रेक्षागृह में हुआ आयोजन
लखनऊ। युवा उत्थान समिति द्वारा आयोजित संगीतमय संध्या राग रंग दिल की आवाज ने लखनऊ के संगीत प्रेमियों को सुर, लय और भावनाओं के सुंदर संगम में डुबो दिया। यह कार्यक्रम संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे आॅडिटोरियम में आयोजित हुआ, जहाँ सभागार खचाखच भरा हुआ था और हर कोना संगीत प्रेमियों की तालियों और उत्साह से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गौरव कृष्ण बंसल, वरिष्ठ प्रोफेसर, इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात सुंदर सरस्वती वंदना और कार्यक्रम के थीम सॉन्ग राग रंग की प्रस्तुति ने वातावरण को भक्ति और संगीत रस से भर दिया। इसके बाद मंच पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में गायन प्रस्तुतियाँ दीं — देवेन्द्र मेंघी, अनूप सिन्हा, प्रवीन श्रीवास्तव, पूनम दीननाथ, मनोज कपूर, आनंद कृष्ण, सीमा विरमानी, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, सिद्धार्थ शुक्ला, संजय अब्रोल, शिखा अब्रोल, अनुश्रुता सिन्हा और हिमांशु वर्मा ने। संगीत का जादू रचने में साथ दिया पंचम बैंड ने, जिन्होंने अपने लाइव म्यूजिÞक की शानदार प्रस्तुति से पूरे माहौल को ऊजार्वान और आनंदमय बना दिया। सुरों और ताल का ऐसा अद्भुत संगम दर्शकों को अंत तक बांधे रखे रहा। कार्यक्रम का समापन दर्शकों की तालियों और सराहना के साथ हुआ। राग रंग दिल की आवाज ने लखनऊ की सांस्कृतिक दुनिया में एक और यादगार शाम जोड़ दी।

RELATED ARTICLES

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

शुभ संयोग में सोमवती अमावस्या का व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद पवित्र और प्रभावशाली दिन माना जाता है, लेकिन जून में पड़ने वाली अमावस्या बेहद खास मानी...

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

लक्ष्मणपुरी फे​स्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग, होगा विभूतियों का सम्मान

डॉ. अनिल रस्तोगी सहित कई लोगों को मिलेगा लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मानलखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, बदलाव : एक कदम ​शिक्षा की ओर और कला...