back to top

दिल्ली में कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा समेत अन्य स्मारकों को फिर से खोला गया

नयी दिल्ली। कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा और दिल्ली में केंद्र द्वारा संरक्षित अन्य स्मारकों को सोमवार को आगंतुकों के लिए फिर से खोल दिया गया। ये स्मारक कोविड-19 महामारी के कारण लगभग तीन महीने से बंद थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि इन ऐतिहासिक स्थलों पर सामाजिक दूरी बनाये रखने और सैनिटाइजेशन उपायों समेत सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जायेगा।

अनलॉक 2.0 के दौरान, इसे फिर से जनता के लिए खोलने के बाद, हुमायूँ के मकबरे के परिसर में चलते हैं।

उन्होंने बताया कि मास्क पहनना अनिवार्य होगा और किसी को भी इसे पहने बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। दिल्ली में 173 स्मारक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के द्वारा संरक्षित किये जाते हैं। इसमें लाल किला, हुमायूं का मकबरा, कुतुब मीनार, सफदरजंग का मकबरा, पुराना किला, तुगलकाबाद किला और फिरोज शाह कोटला आदि शामिल हैं।

नई दिल्ली: सुरक्षा कर्मियों ने कुतुब मीनार के परिसर में गश्त के बाद इसे फिर से जनता के लिए खोल दिया।

अधिकारी ने बताया, दिल्ली एएसआई द्वारा संरक्षित स्मारकों को संस्कृति मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार लोगों के लिए फिर से खोला जा रहा है। हालांकि, लाल किला, जो आम दिनों में हर सोमवार को बंद रहता है, आज बंद रहेगा।

अनलॉक 2.0 के दौरान, लाल किले के बाहर की तस्वीरें लेता युवक

RELATED ARTICLES

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने के लिए योजना बदलनी पड़ी: अभिषेक शर्मा

हैदराबाद। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत के नायक रहे अभिषेक शर्मा ने मंगलवार...

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : केंद्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और...

PM मोदी ने पहलगाम हमले की बरसी पर कहा….भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर बुधवार को कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के...