back to top

दिसम्बर तक जनता को समर्पित हो जायेगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी परियोजना पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे दिसम्बर 20 तक साकार रूप ले लेगी। इसको लेकर यूपीडा युद्धस्तर पर कार्य में जुटा हुआ है। संभावना है कि योगी सरकार साल के अंत तक पूर्वांचल एक्सपे्रस-वे जनता को समर्पित कर देगा।

340.824 किमी लम्बी निर्मित होने वाले इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए 97 प्रतिशत क्लीयरिंग मिल चुकी है। लगभग 70 प्रतिशत मिट्टी भराई का कार्य भी पूरा हो चुका है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा अवनीश अवस्थी ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

वर्ष 2020 में इस एक्सप्रेस-वे के मुख्य-मार्ग को खोलने की योजना है। उन्होंने बताया कि 340.824 किमी निर्मित होने वाले इस एक्सप्रेस-वे का लगभग 30 प्रतिशत से अधिक भौतिक कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 21 जनवरी तक 97 प्रतिशत से अधिक क्लीयरिंग व ग्रबिंग का कार्य तथा 70 प्रतिशत से अधिक मिटटी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

इसके अलावा अन्य कार्यों को भी पूरा करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य जारी है। अवस्थी ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-731 लखनऊ-सुल्तानपुर रोड (ग्राम-चांदसराय) से प्रारम्भ होकर बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, फैजाबाद, अम्बेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ होते हुए गाजीपुर (ग्राम-हैदरिया) में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 पर समाप्त होता है। इस एक्सप्रेस-वे की कुल लम्बाई-340.824 किमी है, जिसके निर्माण के लिये एक्सप्रेस-वे को 8 पैकेजों में विभक्त किया गया है। यह एक्सप्रेस-वे 6 लेन चौड़ा व 8 लेन में विस्तारणीय है।

यूपीडा के मीडिया सलाहकार दुर्गेश उपाध्याय ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण में खास बात यह है कि कोई भी व्यक्ति इस निर्माण कार्य की दैनिक प्रगति स्वयं देख सकता है। बीस दिसम्बर को इस मोबाइन एप की लांचिंग की जा चुकी है। यूपीडा के मोबाइल एप के माध्यम से वह यह जान सकता है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में आज क्या निर्माण कार्य हुए है? उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर इसके निर्माण पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है। 2020 अंत तक इसका निर्माण हर हाल में पूरा कर लिया जाए इसके लिए यूपीडा के अध्यक्ष स्वयं एक्सप्रेस-वे के निर्माण में पूरा ध्यान दे रहे है।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...