back to top

पुलवामा मुठभेड़ : भाजपा नेता के घर पर हमले में शामिल दो आतंकियों समेत तीन आतंकवादी ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आंतकवादी मारे गए। इनमें से दो आतंकवादी भाजपा नेता के घर पर बृहस्पतिवार को हुए हमले में शामिल थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ शुक्रवार सुबह उस वक्त शुरू हुई जब दक्षिण कश्मीर जिले के काकापोरा इलाके के घाट मोहल्ला में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आंतकवादियों ने पुलिस बल पर गोलीबारी की, जिसके बाद बल ने भी जवाबी कार्वाई की। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकावादी मारे गए। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में दो बृहस्पतिवार को भाजपा नेता अनवर अहमद के नौगाम स्थित आवास पर हुए हमले में शामिल थे। इस हमले में पुलिस कर्मी रमीज राजा शहीद हो गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि मारे गए दोनों आतंकी अहमद के घर पर हमला करने वाले चार आतंकियों के समूह में शामिल थे। अन्य दो की तलाश जारी है। कुमार ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा और अल-बद्र के चार आतंकवादियों ने नौगाम में हमला किया था और पुलिस कर्मी राजा की एसएलआर राइफल छीन ली थी, जो घाटा मोहल्ला में मुठभेड़ स्थल से बरामद हुई है।

आईजीपी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सुरक्षा बलों ने 24 घंटे से कम समय में मामला सुलझा लिया। कुमार ने बताया कि पुलिस ने अहमद के घर पर हमला करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा, पुलिस ने एक सूचना के आधार पर ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) इश्फाक अहमद को गिरफ्तार किया, जिसने दो और लोगों के बारे में जानकारी दी। हमने उन दोनों को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर, हमें पता चला कि तीन आतंकवादी घाट मोहल्ला में छिपे हैं। सुबह करीब चार बजकर 35 मिनट पर इलाके की घेराबंदी की गई और फिर गोलीबारी शुरू हुई।

आईजीपी ने बताया कि आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण करने से मना कर दिया था और चार से पांच नागरिकों के बंधक बना लिया था। उन्होंने कहा, इसलिए अभियान लंबा चला। हमने पहले बंधकों को बचाया और फिर मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों की पहचान पुलवामा के ख्रीव इलाके के सुहैल निसार लोन और यासिर वाणी और पुलवामा के परीचू इलाके के जुनैद अहमद के तौर पर हुई है। तीन में से दो इस साल फरवरी और एक अन्य मार्च में आतंकवादी संगठन में शामिल हुआ था।

कुमार ने बताया कि इन तीनों में दो बृहस्पतिवार को नौगाम में हुए हमले में शामिल थे। इस हमले में शामिल अन्य दो आतंकवादी श्रीनगर से हैं। उन्होंने कहा, लोन ने ही बृहस्पतिवार को हमले के समय बुर्का पहन रखा था। दोनों अल-बद्र संगठन से जुड़े थे। हमें एक एके-47 राइफल, एक पिस्तौल और एक एसएलआर राइफल इनके पास से बरामद हुई है। यह वहीं एसएलआर राइफल है, जो यह नौगाम हमले के दौरान छीनकर भाग गए थे, जिससे यह साबित होता है कि ए कल हुए हमले में शामिल थे।

उन्होंने बताया कि नौगाम हमले में शामिल दो अन्य आतंकवादियों की तलाश जारी है। वे लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी हैं और उनका नाता श्रीनगर से है। उन्होंने कहा, श्रीनगर के इन दोनों आतंकवादियों का पता लगाने की कोशिश जारी है। हम इन्हें जल्द पकड़ लेंगे। आईजीपी ने बताया कि हमले में इस्तेमाल किए गए वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा, आज मुठभेड़ स्थल के पास से यह वाहन बरामद किया गया। वह एक मकान मालिक का वाहन है। हम उसे यूएपीए के तहत गिरफ्तार करेंगे।

कुमार ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक महिला के पैर में गोली लग गई और तीन अन्य नागरिक भी घायल हुए हैं। सभी की हालत स्थिर है। श्रीनगर में कितने आतंकवादी सक्रिय हैं, पूछे जाने पर आईजीपी ने बताया कि नौगाम हमले में वांछित आतंकवादियों सहित छह यहां सक्रिय हैं। कुमार ने कहा, हम मिली जानकारियों के आधार पर काम कर रहे हैं और जल्द उन्हें या तो गिरफ्तार किया जाएगा, या मार गिराया जाएगा या वापस लाया जाएा। उन्होंने कहा, हम श्रीनगर की स्थिति बदतर नहीं होने देंगे।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...