back to top

कोविड-19 को देखते हुए पर्वों के दौरान सार्वजनिक आयोजन न किया जाए : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि आगामी समय में सम्पन्न होने वाले पर्वों के दृष्टिगत पूरी सतर्कता और सावधानी बरती जाए और कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत पर्वों के दौरान सार्वजनिक आयोजन न किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि त्यौहारों को मनाने में सामाजिक मेल जोल से दूरी तथा मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से किया जाए।

उन्होंने प्रदेश में एक दिन में कोविड-19 के एक लाख 55 हजार से अधिक जांच की क्षमता अर्जित किए जाने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में इसकी जांच की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है, इसके दृष्टिगत टेस्टिंग कार्य पूरी तेजी से संचालित किया जाए। सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री शुक्रवार को यहां लोक भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कोविड चिकित्सालयों में ऑक्सीजन तथा आवश्यक दवाओं की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। योगी ने कहा कि अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य, जिला चिकित्सालयों में तथा अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा मेडिकल कॉलेजों व चिकित्सा संस्थानों में सफलतापूर्वक उपचारित रोगियों के इलाज के बारे में चिकित्सकों से विचार-विमर्श करते हुए स्वस्थ्य हुए रोगियों की दर में वृद्धि सुनिश्चित कराएं।

मुख्यमंत्री ने जीएसटी के अन्तर्गत अधिक से अधिक पंजीयन के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी के माध्यम से संग्रहीत होने वाले राजस्व में वृद्घि के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि जीएसटी की चोरी न होने पाए।

RELATED ARTICLES

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण...

रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने पर हमारी टीम अजेय हो सकती है: तिलक वर्मा

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का...

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड कमाये 1783 करोड़

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 32 दिन पूरे कर लिए हैं मुंबई। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'...

42 वर्षीय अर्चना पूरन सिंह को कोई काम नहीं दे रहा है…एक इंटरव्यू में बयां किया अपना दर्द

मुंबई। फिल्म 'निकाह' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज 'कपिल शर्मा शो' की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं।...

संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

लखनऊ। लगातार दो हार से आहत राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने शुरूआती प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ बुधवार को...