back to top

भाजपा सरकार से उठ चुका है जनता का भरोसा : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला करते हुए रविवार को कहा कि नीति, नीयत और नेतृत्व में पंगु भाजपा सरकार से अब जनता का भरोसा उठ चुका है। अखिलेश ने यहां एक बयान में कहा कि सरकार में दायित्व निर्वहन की जो इच्छाशक्ति होनी चाहिए, वह भाजपा में दूरदूर तक दिखाई नहीं दे रही है।

मुख्यमंत्री योगी ने शपथ लेने के बाद कई बड़े-बड़े वादे किए थे। यह भी कहा था कि वह छह महीने में प्रदेश की सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त बनाएंगे। फिर वे इस कार्य की अवधि बढ़ाते रहे लेकिन उनका नतीजा शून्य ही चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वादे न निभाना और जनता को धोखे में रखना भाजपा की ऐसी कला है जिसमें वह पारंगत और विशेषज्ञ हैं। नीति, नीयत और नेतृत्व में पंगु भाजपा सरकार से जनता का भरोसा उठ चुका है।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कुछ आंकड़े देते हुए कहा कि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के नाम पर प्रदेश में हजारों करोड़ रूपए लुटाए जा चुके हैं। वर्ष 2017-18 में 3793.80 करोड़ रुपए, वर्ष 2018-19 में 3266.84 करोड़ रुपए तथा वर्ष 2020-21 में 2305.00 करोड़ रुपए का बजट पास हुआ फिर भी सड़के वैसे ही टूटी-फूटी हैं। जब सड़कें बदहाल हैं तो बजट की धनराशि का बंदरबांट होने का अंदेशा अस्वाभाविक नहीं।

अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा को काम करने के बजाय उसके बहाने लूट का बेजोड़ रिकार्ड बनाना है। भाजपा सरकार ने ही सड़कों में गड्ढ़े किए हैं तो वह बताए इन सड़कों के गड्ढ़े कब तक भरे जाएंगे, क्योंकि भाजपा सरकार के पास वैसे भी अपनी नाकामी पर लीपापोती करने के लिए एक साल ही बचा है।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...