back to top

हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता : डा. बोरा

राष्ट्रपति ने वर्चुअली किया आयुष्मान भव: अभियान का शुभारम्भ

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ‘आयुष्मान भव:’ अभियान का शुभारंभ किया। जिसका सजीव प्रसारण जिला चिकित्सालय सहित सभी सीएचसी, पीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर किया गया। इसी क्रम में बुधवार को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में उत्तरी विधान सभा क्षेत्र के विधायक डा. नीरज बोरा ने जनपद में अभियान की शुरूआत करते हुए कहा कि समाज के हर व्यक्ति को स्वस्थ रखना एवं समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना के तहत लोग सरकारी के साथ निजी अस्पतालों में भी इलाज करा सकते हैं। अभियान की जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मनोज अग्रवाल ने बताया कि आयुष्मान भव: अभियान बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार कर उनकी जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाई जिससे कि वह स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा पायें।

अभियान की शुरूआत 17 सितंबर से होगी, जिसके तहत सेवा पखवाड़ा आयोजित होगा। इसमें विभिन्न विभागों के सहयोग से तहसील, सीएचसी और जिला मुख्यालय पर स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर और अंगदान संकल्प का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा आयुष्मान आपके द्वार की शुरूआत होगी जिसके तहत छूटे हुए लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जायेंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान हर शनिवार को हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पर तथा रविवार को सीएचसी पर आयुष्मान मेले का आयोजन अलग-अलग थीम के साथ होगा। इसके माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया जाएगा एवं सेवाएं दी जायेंगी। लोगों को संचारी एवं गैर संचारी रोगों सहित मातृ एवम बाल स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया जायेगा। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत, निक्षय मित्रों को भी सम्मानित किया जायेगा।

आयुष्मान ग्राम व नगरीय वार्ड के तहत उन ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा जहां पर पांच साल से अधिक आयु के सर्वाधिक पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी बनी हो। 30 साल से अधिक आयु के हर व्यक्ति की मधुमेह एवं रक्तचाप की जांच हुई हौ। 1000 की जनसंख्या पर कम से कम 30 संभावित क्षय रोगियों की जांच हुई हो।

85 फीसद क्षय रोगियों का सफलतापूर्व इलाज हुआ हो। इसके अलावा दो अक्टूबर को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए ग्राम एवं वार्ड स्तर पर ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति व नगरीय स्थानीय निकाय के नेतृत्व में आयुष्मान सभा का आयोजन भी होगा। इस अवसर पर चार निक्षय मित्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

RELATED ARTICLES

अखिलेश ने नड्डा के प्रेस कांन्फ्रेंस पर कसा तंज,बोले-विभाग किसी और मंत्री का और जवाब किसी और मंत्री का

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की संवाददाता सम्मेलन पर तंज करते हुए कहा कि...

सलमान खान का छात्रों को समर्थन… पेपर लीक को बताया गंभीर मुद्दा, प्रभावितों के प्रति जताई संवेदना

नयी दिल्ली। प्रश्नपत्र लीक को एक गंभीर मुद्दा बताते हुए बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया।...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...