back to top

बाढ़ शिविरों में दी जाये गुणवत्तापूर्ण भोजन व अन्य सुविधाएं : योगी

  • प्रदेश के 18 जिलों के 1029 गांव बाढ़ प्रभावित

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि बाढ़ शिविरों में रह रहे वृद्ध लोगों, गर्भवती व धात्री महिलाओं और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन व अन्य सुविधाएं दी जायें। वरिष्ठ अधिकारी बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करे और बाढ़ से पीड़ित व्यक्तियों को तुरंत राहत दिलवाना सुनिश्चित करे।

प्रदेश के राहत आयुक्त संजय गोयल ने यहां पत्रकारवार्ता में बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि आपदा से होने वाली मृत्यु के मामले में पीड़ित के परिवार को 24 घण्टे के अन्दर अहैतुक सहायता उपलब्ध करा दी जाये।

प्रदेश में अब बाढ़ प्रभावित गांवों के विभीषिका झेल रहे जिलों की संख्या भी बढ़ रही है। मौजूदा समय में में प्रदेश के 18 जिलों के 1029 गांवों बाढ़ से प्रभावित हैं।

बाढ़ प्रभावित जिलों में आंबेडकर नगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, देवरिया, फर्रूखाबाद, गोण्डा, गोरखपुर, कासगंज, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, मऊ, पीलीभीत, संतकबीरनगर, और सीतापुर शामिल हैं।
केंद्रीय जल आयोग कि रिपोर्ट के अनुसार फतेहगढ़ में गंगा खतरे के निशान से थोड़ा ही नीचे है और वहां नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसी तरह गंगा नरोरा (बुलंदशहर) और कचला ब्रिज (बदायूं) में चेतावनी और खतरे के निशान के बीच बह रही है।

घाघरा का कहर बाराबंकी, अयोध्या और बलिया में जारी है। नदी का स्तर एल्गिन ब्रिज (बाराबंकी), अयोध्या और तुर्तीपार (बलिया) में लगातार खतरे के निशान से ऊपर बना रहा है। शारदा जहां लखीमपुर खीरी के पलियाकला में खतरे के निशान से ऊपर है, वहीँ शारदा नगर में इसका स्तर चेतावनी और लाल निशान के बीच है।

गोयल ने बाढ़ की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि प्रदेश में मौजूदा समय में सभी तटबंध सुरक्षित है। बाढ़ के संबंध में लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। कहीं भी किसी प्रकार की चिंताजनक परिस्थिति नहीं है। उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ित परिवारों को राशन किट बांटी जा रही है। अब तक राहत सामग्री के तहत 1,41,589 राशन किट और 2,75,551 मीटर तिरपाल बांटा जा चुका है। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में 288 मेडिकल टीम लगायी गयी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब तक कुल 4,368 कुंतल भूसा बांटा गया है।

RELATED ARTICLES

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...