back to top

सीएए के विरोध में प्रदर्शन, ट्रेन रोकने का प्रयास

मोहनलालगंज। सीएए व एनआरसी को लेकर ठाकुरगंज के घंटा घर में चल रहे प्रर्दशन की आग अभी ठंडी भी नहीं पड़ी है कि अब राजधानी के ग्रामीण इलाकों में भी फैल गया है। इस कड़ी में बुधवार को मोहनलालगंज में बड़ी तादात में लोगों ने रेलवे स्टेशन पर एकत्र होकर यात्रियों से अभ्रदता करते हुए ट्रेन रोकने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुचंकर लाठियां फटकारते हुए भीड़ को तितर-बितर कर दिया। वहीं काकोरी ,माल और मलिहाबाद में दुकाने बंद करायी गयी।

सीएए व एनआरसी को लेकर मोहनलालगंज स्टेशन के पास स्थित मदरसे के नजदीक भारी संख्या में लोग एकत्र होकर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए रेलवे स्टेशन पर आ गयें। प्रदर्शन मे शामिल कुछ अराजकतत्वो ने स्टेशन पर मौजूद महिला यात्रियों से अभद्रता की व अन्य लोगों को जबरन सीएए के विरोध में नारेबाजी करने के लिए मजबूर करने लगे। इस दौरान प्रर्दशनकारियों ने ट्रेन रोकने की कोशिश की। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को लाठियां फटका कर तितर-बितर कर दिया।

इस दौरान प्रर्दशन कर रहे दस लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले आई। कस्बे में भारी पुलिस बल व पीएसी को तैनात किया गया है। पुलिस के मुताबिक बुधवार को मऊ गाँव में स्थित मदरसे के पीछे हाथों में नीला व एक समुदाय विशेष के झंडे हाथों में लिए लोगों की भीड़ जमा हुई,भीड़ में शामिल लोग सीएए, एनआरसी व सरकार के विरोध में नारे लगाते रेलवे स्टेशन पर पहुँच गयें। पुलिस ने पकड़े गए 10 लोगों के विरुद्ध धारा 144 तोड़ने व शांतिभंग का केस दर्ज किया है पुलिस प्रदर्शन को कराने के पीछे स्थानीय सूत्रधार का पता लगा रही है। इंस्पेक्टर जीडी शुक्ला के मुताबिक भीड़ को बहुजन क्रांति मोर्चा वा भीम आर्मी के लोगों ने इकट्ठा किया था। लेकिन पुलिस के पहुंचते ही इन संगठनों के स्थानीय नेता फरार हो गए।

जिनकी तलाश की जा रही है पकड़े गए लोगों समेत कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जायेगा। दूसरी और काकोरी,माल व मलिहाबाद में भी सीएए के विरोध में लोगों ने अपनी दुकानें बंद रखी और जुलूस निकालकर कर प्रर्दशन किया। सीएए के विरोध में जमा हुए लोगों की योजना मोहनलालगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर रेलवे ट्रैक पर बैठकर ट्रैक को जाम करना था। पकड़े गए लोगों ने बताया ही प्रदर्शन की योजना बहुजन क्रांति मोर्चा व भीम आर्मी के लोगों ने बनाई थी जिसके बाद आज सुबह मोहनलालगंज के आसपास गांव से लोगों को वाहनों से भरकर मोहनलालगंज में स्थित मदरसे के पीछे इकट्ठा किया गया था।

RELATED ARTICLES

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...