back to top

उत्तर प्रदेश में गिरोहबंद अपराधियों की 262 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गिरोहबंद अपराधियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत 262 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की गई है। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने मंगलवार को बताया कि प्रदेश में गिरोहबंद अपराधियों के खिलाफ बहुत मजबूती से अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पिछले शनिवार तक गैंगस्टर अधिनियम की धारा-14 के तहत गिरोहबंद अपराधियों की 262 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। पिछले एक सप्ताह में ही 66 करोड़ रुपये की संपत्ति भी अलग-अलग जिलों में जब्त की गई है।

अवस्थी ने बताया कि पूरे प्रदेश में गैंगस्टर अधिनियम के तहत अब तक 3,112 गिरोह चार्ट बनाए गए हैं और इनमें से 3,110 को जिलाधिकारियों ने अनुमोदित कर दिया है। न्यायालयों में भी गिरोह चार्ट भेजते हुए अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिनियम के तहत चलाए गए अभियान में काफी सफलता मिली है। हर सप्ताह इस अभियान की समीक्षा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्तर से की जाती है।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-11 की बैठक में लखनऊ और कानपुर में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर को बेहतर करने के लिए काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई और केजीएमयू में सामान्य ओपीडी शुरू करने के निर्देश देने के साथ-साथ कहा है कि अब लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल को कोविड-19 अस्पताल के रूप में संचालित किया जाए।

अवस्थी ने बताया मुख्यमंत्री ने गौतमबुद्घ नगर जिले में प्रस्तावित फिल्म सिटी के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण द्वारा सोमवार को दिए गए प्रस्ताव को स्वीकार करने का निर्देश भी दिया है।

RELATED ARTICLES

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

B-52 बॉम्बर विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश, 8 जवानों की मौत 

दक्षिणी कैलिफोर्निया। अमेरिका से एक भीषण विमान हादसे की खबर सामने आई है। अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक...

लखनऊ में सातवें बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का सैलाब , लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के सातवें बड़े मंगल पर राजधानी पूरी तरह हनुमान भक्ति में रंगी नजर आई। सुबह होते ही शहर के प्रमुख हनुमान...

विहसंत सागर जी का आशियाना जैन मंदिर में मंगल प्रवेश

1000 किमी की पदयात्रा कर लखनऊ पहुंचे मेडिटेशन गुरु काकोरी में 24 जून से शुरू होगा पंचकल्याणक महोत्सवलखनऊ। परम पूज्य उपाध्याय रत्न एवं मेडिटेशन गुरु...

कलर्स आफ अयोध्या में राम दर्शन की महिमा को दर्शाया

अखिल भारतीय कला शिविर कलर्स आफ अयोध्यालखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं जेबीएनएसएस, अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय कला...

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण के बाद जश्न में डूबा केप वर्दे

प्राइया (केप वर्दे)। विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण करके यूरोपीय चैम्पियन स्पेन को ड्रॉ पर रोकने के बाद केप वर्दे में टीम के प्रशंसक...