back to top

प्रो. उमा कांजीलाल बनीं इग्नू की पहली महिला कुलपति, राष्ट्रपति ने दी नियुक्ति

लखनऊ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रोफेसर उमा कांजीलाल को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), नई दिल्ली का नया कुलपति नियुक्त किया है। प्रो. कांजीलाल को यह जिम्मेदारी आगामी पांच वर्षों के लिए सौंपी गई है। इस नियुक्ति के साथ ही वह इग्नू की पहली महिला कुलपति बनने का गौरव भी हासिल कर चुकी हैं।

इग्नू लखनऊ क्षेत्रीय केंद्र के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने जानकारी दी कि प्रो. कांजीलाल ने पिछले एक वर्ष से कार्यवाहक कुलपति के रूप में और तीन वर्षों से अधिक सम-कुलपति के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं।

प्रो. कांजीलाल वर्ष 1989 में इग्नू के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग में प्रवक्ता के पद पर नियुक्त हुई थीं। इसके बाद उन्होंने इग्नू में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया, जिनमें ऑनलाइन शिक्षा केंद्र की निदेशक, सामाजिक विज्ञान विद्यापीठ की निदेशक, अंतर-विश्वविद्यालय कंसोर्टियम की निदेशक और सूचना विज्ञान व नवीन शिक्षण के लिए उन्नत केंद्र की निदेशक शामिल हैं।

इग्नू अध्ययन केंद्र, नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अलीगंज के समन्वयक डॉ. विशाल प्रताप सिंह ने भी प्रो. कांजीलाल को कुलपति पद पर नियुक्ति हेतु बधाई दी है और आशा जताई कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय नई ऊंचाइयों को छुएगा।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...