back to top

खरीद केंद्रों पर तेज़ी से हो धान क्रय करने का काम : योगी

  • वरासत अभियान को रफ़्तार तो जाये बढ़ाया
  • कामगारों व श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए हो कार्यवाही
  • प्रतियोगी परीक्षाओं के स्थानीय स्तर पर बनाये जायें केंद्र
  • औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए सभी सुविधाएं दी जायें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को धान खरीद केंद्रों पर तेजी से खरीद कार्य चलाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि धान खरीद केंद्रों पर किसानों का धान त्वरित ढंग से खरीदा जाये। उन्होंने खरीद केंद्रों पर अतिरिक्त कांटों की व्यवस्था की जाये, जिससे किसानों का धान तेजी से खरीदा जा सके।

मुख्यमंत्री यहां लोक भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने वरासत अभियान को तेजी से चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्विवाद उत्तराधिकार को खतौनियों में दर्ज करने की कार्यवाही तय समय सारणी के अनुरूप की जाये।

योगी ने कहा कि प्रदेश में आये कामगारों और श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए ‘उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) आयोग’ गठित किया गया है। कामगारों और श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए योजना बद्ध ढंग से कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक कार्य योजना तैयार की जाये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र स्थानीय स्तर पर स्थापित किए जायें। इससे अभ्यर्थियों को काफी सुविधा होगी और उनका समय व पैसा भी बचेगा।

योगी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए कृतसंकल्पित है। प्रदेश सरकार द्वारा औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए निवेशकों और उद्यमियों को नीति के अनुरूप विभिन्न सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने औद्योगिक विकास प्राधिकरणों को इस दिशा में पूरी सक्रियता से कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि उद्योगपतियों और उद्यमियों को औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए सभी सुविधाएं समयबद्ध ढंग से दी जायें।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...