back to top

यूपी के लाखों घरों में प्रियंका का कैलेंडर पहुंचाने की कवायद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अपनी खोई जमीन वापस हासिल करने की जद्दोजहद में लगी कांग्रेस नए साल पर हर गांव और शहर तक पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा भेजे गए कैलेंडर पहुंचा रही है। कांग्रेस के प्रांतीय मीडिया संयोजक ललन कुमार ने गुरुवार को बताया कि कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में नए साल के 10 लाख कैलेंडर भेजे हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों को वे कैलेंडर हर गांव और शहर के प्रत्येक वार्ड में बांटने के निर्देश दिए गए हैं तथा हर जिले और शहर कमेटी के लिए आबादी के लिहाज से कैलेंडर दिए जा रहे हैं। कुमार ने बताया कि 12 पृष्ठ के इस कैलेंडर में प्रियंका के जनसंपर्क कार्यक्रमों और संघर्षों की तस्वीरें हैं। उन्होंने कहा, कैलेंडर में पहले पेज पर सोनभद्र के उभ्भा जनसंहार के बाद संवेदना व्यक्त करने सोनभद्र पहुंचीं प्रियंका गांधी की तस्वीर आदिवासी महिलाओं के साथ छपी है।

इसके अलावा हाथरस कांड के बाद प्रियंका द्वारा पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जाते हुए रास्ते में पुलिस लाठीचार्ज से कार्यकर्ताओं को बचाए जाने की तस्वीर भी इस कैलेंडर में शामिल की गई है। कुमार ने बताया कि इसके अलावा कैलेंडर में अमेठी और रायबरेली के साथ-साथ हरियाणा और झारखंड में प्रियंका द्वारा किए गए जनसंपर्क की तस्वीरें छापी गई हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस वक्त उत्तर प्रदेश में अपने संगठन सृजन अभियान में व्यस्त है और प्रदेश में न्याय पंचायत के अध्यक्षों तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के गठन का काम बहुत तेजी से चल रहा है। कुमार ने बताया कि कांग्रेस के पदाधिकारी तीन जनवरी से अपने प्रभार वाले जिलों में प्रवास पर हैं।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...