back to top

महंगाई को लेकर प्रियंका ने उप्र सरकार पर साधा निशाना

 नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने त्यौहारों के समय सब्जियों के महंगी होने को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि झूठे प्रचार पर करोड़ों रुपए खर्च करने वाली सरकार जनता की परेशानियों पर चुप है।

उन्होंने बाजार में बिक रहीं विभिन्न सब्जियों के दाम का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, पूरे उप्र में त्यौहारों के मौसम में महंगाई आम लोगों पर कहर बनकर टूट पड़ी है। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। काम धंधे पहले से ठप्प पड़े हैं।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने आरोप लगाया, करोड़ों रुपए झूठे प्रचार में खर्च करने वाली भाजपा सरकार जनता की परेशानियों पर चुप है। प्रियंका ने प्रधानमंत्री के रेहड़ी-पटरी दुकानदारों के साथ संवाद से पहले कहा कि इन छोटे दुकानदारों को विशेष सहायता पैकेज की जरूरत है।

उन्होंने कहा, पूरे लॉकडॉउन में रेहड़ी-पटरी वालों, छोटे दुकानदारों पर भयंकर मार पड़ी। घर चलाना मुश्किल हो गया, रोजी-रोटी उजड़ गई। रेहड़ी-पटरी वालों, दुकानदारों, छोटे व्यापारियों को आज लोन नहीं बल्कि एक स्पेशल सहायता पैकेज की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...