back to top

पुलिस कार्रवाई से प्रभावित लोगों से मिलकर प्रियंका ने कहा, अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में संशोधित नागरिकता कानून सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई से प्रभावित लोगों से शनिवार को मुलाकात की और कहा कि अन्याय के खिलाफ तथा लोगों को न्याय दिलाने के लिए उनकी पार्टी लड़ेगी।

प्रियंका सीएए विरोधी प्रदर्शनों के बाद प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल खड़ा करते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार पर लगातार हमले बोल रही हैं। वह आज पहले मुजफ्फरनगर पहुंची जहां उन्होंने मौलाना असद रजा हुसैनी से मुलाकात की जिनकी पुलिस ने हाल में कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई की थी। मौलाना हुसैनी से मिलने बाद उन्होंने रुकैया परवीन नामक उस युवती से भी मुलाकात की जिसकी जल्द ही शादी तय है। रुकैया के परिवार का आरोप है कि पुलिस उनके घर में घुसी और तोड़ फोड़ की एवं बहुत सारे समान ले गई।

प्रियंका ने इस लड़की का उल्लेख करते हुए कहा, उसकी शादी होने वाली थी। पुलिस ने इसके घर में घुसकर समान तो फो दिया । ल की के सिर पर चोट लगी है। जहां जहां अन्याय हुआ है वहां हम खड़े होंगे। हम जो भी हो सकेगी वो मदद करेंगे। मैंने हाल ही में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को चिट्ठी लिखी जिसमें कई मामलों का विवरण है। हमने उन्हें बताया कि पुलिस ने किस तरह से लोगों को बेवजह मारा-पीटा है।

उन्होंने कहा, अगर किसी ने कुछ गलत किया है तो पुलिस कार्रवाई करे। इसमें किसी को कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन पुलिस घरों में घुसकर मारपीट कर रही है। पुलिस का काम न्याय दिलाने है। लेकिन यहां तो उलटा हुआ है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि जिनके साथ गलत हुआ है, अन्याय हुआ, उनके लिए कांग्रेस लड़ेगी।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...