back to top

मुकदमों से डरे बिना करते रहेंगे जनता सेवा : प्रियंका गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुकदमों से उनकी पार्टी नहीं डरेगी और सेवा कार्य तेज करेगी। उन्होंने ट्वीट किया, पिछले 60 दिनों से यूपी कांग्रेस के कार्यकर्ता दिन-रात लगकर प्रवासी श्रमिकों और जरुरतमंदों की सेवा कर रहे हैं।

कांग्रेस के सिपाही राशन, खाना और दवाई पहुंचाने का काम, श्रमिकों को भोजन-पानी देने और उन्हें घर वापस लाने की सुविधा उपलब्ध करने का काम सेवाभाव से कर रहे हैं। उनके मुताबिक उप्र कांग्रेस की सक्रियता द्वारा अब तक 67 लाख लोगों की मदद हो चुकी है।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने आरोप लगाया, अजीब बात है कि यूपी सरकार ने इस सेवा कार्य से विचलित होकर हमारे प्रदेश अध्यक्ष को जेल में डाल दिया। अलग-अलग जिलों में हमारे कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज किये गए हैं।

उन्होंने कहा कि परसों 50,000 उप्र कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेताओं ने फेसबुक लाइव पर अपनी एकजुटता दिखाई, कल सभी जिलों में सरकार को ज्ञापन दिया। मुकदमे लगाने वाले शायद ये भूल गए हैं कि यह महात्मा गांधी की पार्टी है। सेवा हमारे मूल में है और डरना हमारी फितरत नहीं। सेवा कार्यों को और तेज करेंगे।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...