back to top

पीड़िता के परिवार से मिली प्रियंका गांधी वाड्रा, मदद का दिया आश्वासन

उन्नाव। उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता की आज मृत्यु हो गई है। करीब नब्बे फीसदी से अधिक जल चुकी पीड़िता अन्ततोगत्वा मौत से जंग हार गयी। गुरुवार को सुबह जलाई गयी बिटिया की बात करें तो उसने आखिरी समय तक उम्मीद नही छोड़ी। मौत की खबर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

उन्नाव में घटित हुई हैदराबाद जैसी हैवानियत की शिकार हुयी गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद से पूरे देश में विरोध के सुर तेज हो गये है। पूरी घटना पर विपक्ष ने सर्कार को घेर लिया है। शनिवार दोपहर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उन्नाव स्थित पीड़िता के गांव पहुंची। वहां पर उन्होने बंद कमरे में पीड़िता के पिता, भाभी व बहनों से बात की। उसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होने बताया कि पूरी कांग्रेस पार्टी परिवारीजनों के साथ इस दुख की घड़ी में परिवार वालों के साथ है। साथ ही साथ उन्होने हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि यह कही न कही हम सभी की नाकामयाबी है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की पोल दिन प्रतिदिन खुलकर सामने आ रही है। वह अधिकारी भी दोषी है जिन्होने पीड़िता के मामले को गंभीरता से न लेकर उसकी एफआईआर तक नहीं दर्ज की। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि ऐसे अधिकारियों को प्रदेश सरकार कही न कही संरक्षण देने का काम कर रही है। उत्तर प्रदेश में यह कोई नई घटना नही है अपितु आये दिन का हाल बन गया है। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की घटनाए वर्तमान समय में समाचार की सुर्खियां बन गयी है। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, प्रमोद तिवारी, निर्वतमान सांसद अन्नू टंडन सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...