back to top

बिहार के सुपौल में वोटर अधिकार यात्रा में राहुल के साथ प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं, देखें तस्वीरें

सुपौल (बिहार) । कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाद्रा मंगलवार को अपने भाई और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ बिहार के सुपौल में जारी वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुईं । वाद्रा और गांधी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव और विपक्षी दलों के इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन के अन्य प्रतिनिधियों के साथ एक एसयूवी में बैठे देखे गए। वाहन धीमी गति से चल रहा था और नेता हाथ हिलाकर उत्साही भीड़ का अभिवादन करते दिखे।


एक दिन के विराम के बाद मंगलवार को यात्रा फिर से शुरू हुई। रविवार को अररिया में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि बिहार में इंडिया गठबंधन के सभी घटक आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर काम कर रहे हैं और परिणाम फलदायी होंगे।

गांधी ने कहा, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन जल्द एक साझा घोषणापत्र जारी करेगा। विपक्षी गठबंधन के सभी घटक एकजुट होकर काम कर रहे हैं… हम वैचारिक और राजनीतिक रूप से एकजुट हैं… एक-दूसरे का परस्पर सम्मान करते हैं तथा नतीजे फलदायी होंगे।

उन्होंने कहा था, मैं इसे इंडिया गठबंधन के सभी घटकों के बीच एक अच्छी साझेदारी कहता हूं। केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए गांधी ने आरोप लगाया था कि राज्य में मतदाता सूचियों का जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मदद के लिए वोट चुराने का निर्वाचन आयोग का एक संस्थागत प्रयास है। गांधी ने बिहार में निर्वाचन आयोग के मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों द्वारा समर्थित वोटर अधिकार यात्रा शुरू की है।

सासाराम से 17 अगस्त को शुरू हुई 16 दिवसीय यात्रा एक सितंबर को पटना में एक रैली के साथ समाप्त होगी। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। यह यात्रा अब तक गयाजी, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, कटिहार और पूर्णिया जिलों से होकर गुजर चुकी है। इसके बाद, यह मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, पश्चिम चंपारण, सारण, भोजपुर और पटना जिलों से होकर गुजरेगी।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

सुर ताल और नृत्य से सजी अवध की शाम

संगीत भवन का 38वां वार्षिकोत्सवलखनऊ। संगीत भवन एकेडमी का 38वां वार्षिकोत्सव रविवार को उर्दू अकादमी प्रेक्षागृह में संगीताचार्य पण्डित कमल डेविड की पावन स्मृतियों...

भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन 30 से, पड़ेंगे चार सोमवार

लखनऊ। भगवान शिव के उपासकों के लिए सावन का महीना आस्था, भक्ति और साधना का विशेष समय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,...

सनातन मूल्यों को साहित्य में संंजोने की आवश्यकता : प्रो. दीक्षित

'सारस्वत सम्मान समारोह' में आठ साहित्यकारों को किया गया सम्मानितलखनऊ। साहित्य के क्षेत्र में नवाचारी दृष्टिकोण के साथ दो दशक से भी अधिक समय...

लोक कला का दमकता सूरज आज अस्त हो गया : मालिनी अवस्थी

पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन से कला जगत में शोक की लहरलखनऊ। छत्तीसगढ़ की माटी की सुरीली और बेबाक आवाज, जिसने दुनिया...

ना जाने कौन से गुण पर, दयानिधि रीझ जाते है : विनोदानंद शास्त्री जी महाराज

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

स्वपरिचय सम्मेलन में 70 जोड़ों को कराया गया कुंडली मिलान

-हरिश्चन्द्र वंशीय समाज की महिला विंग सुहासिनी की ओर से पत्रिका का विमोचनलखनऊ। रस्तोगी स्वास्थ परामर्श केन्द्र पर सुहासिनी समिति की ओर से रविवार...