back to top

प्रियंका चोपड़ा ने की आगामी हॉलीवुड फिल्म टेक्स्ट फॉर यू की शूटिंग पूरी

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म टेक्स्ट फॉर यू की शूटिंग पूरी कर ली है। जिम स्ट्रॉस निर्देशित यह रोमांटिक फिल्म वर्ष 2016 में जर्मन भाषा में आई सुपरहिट फिल्म एसएमएस फर डिच से प्रभावित है जो सोफी क्रामर की इसी नाम से आए उपन्यास पर आधारित थी।

प्रियंका चोपड़ा (38) ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा करते हुए शूटिंग के समाप्त होने की जानकारी दी। इस तस्वीर में वह फिल्म की पटकथा की प्रति लिए हुए दिख रही हैं। उन्होंने लिखा, समापन हो गया। पूरी टीम को बधाई और धन्यवाद। आपको फिल्म में देखेंगे। पिछले महीने प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि कोरोना वायरस संबंधी महामारी के बीच होने वाली शूटिंग में रोजाना उनकी और फिल्म निर्माण टीम की कोविड-19 जांच होती है और भौतिक दूरी का अनुपालन किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि प्रियंका इस समय अपनी फिल्म द व्हाइट टाइगर के रिलीज होने की तैयारी कर रही हैं जिसका निर्देशन रमीन बहरानी ने किया है और यह फिल्म अरविंद अडिगा की इसी नाम से प्रकाशित उपन्यास पर आधारित है। इस फिल्म का 22 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होना है।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...