back to top

प्रियंका चोपड़ा ने ‘द एक्टिविस्ट’ शो पर मचे बवाल के बाद मांगी माफी

कहा- ‘बहुत से लोगों को निराशा हुई’

नई दिल्‍ली।  प्रियंका चोपड़ा के नए शो ‘द एक्टिविस्ट’ को लेकर विवाद गहराता जा रहा है जिसके बाद एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर माफी मांगी है। इस शो के लिए प्रियंका, अमेरिकी सिंगर-सॉन्ग राइटर अशर (Usher) और ‘डांसिंग विद द स्टार्स’ फेम जूनियन हॉफ को जज के रूप में चुना गया था। सीबीएस और ग्लोबल सिटीजन द्वारा प्रोड्यूस इस शो के ऐलान के बाद इसे असंवेदनशील बताते हुए जमकर आलोचना की गई। पहले ग्लोबल सिटीजन ने शो के फॉर्मेट पर माफी मांगी। वहीं अब प्रियंका चोपड़ा ने भी एक पोस्ट शेयर कर कहा है कि जिस किसी को भी इस शो से निराशा हुई है उससे वह माफी मांगती हैं। शो में 6 सामाजिक कार्यकर्ता एक दूसरे के खिलाफ होने थे। अपने-अपने कार्यों को लेकर उन्हें चुनौती पेश करना था। विजेता एक्टिविस्ट को पुरस्कार स्वरूप प्राइज मनी और जी 20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने का मौका दिया जाना था। नेटिजन्स ने इस फॉर्मेट को लेकर आलोचना की और इसे असंवेदनशील बताया।

 

प्रियंका ने इस मामले पर एक पोस्ट शेयर किया और कहा कि ‘मैं पिछले कुछ हफ्ते से आपकी आवाज की शक्ति देखकर प्रभावित हुई हूं। एक्टिविज्म को हमेशा उसके मूल कारणों और प्रभावों से प्रेरणा मिलती है। जब लोग किसी चीज के बारे में आवाज उठाने के लिए एक साथ आते हैं, तो हमेशा एक प्रभाव पड़ता है। आपको सुना गया। शो गलत हो गया, और मैं माफी मांगती हूं कि इसमें मेरे हिस्सा लेने से आप में से कई लोगों को निराशा हुई। हमारा इरादा इन विचारों और कार्यों के पीछे काम कर रहे लोगों और उन बदलावों को सामने लाना था। मुझे यह जानकर खुशी हुई कि इस नए फॉर्मेट में, उनकी कहानियां मुख्य आकर्षण होंगी और मुझे उन कार्यकर्ताओं के साथ सहयोग करने पर गर्व है जो इस दिशा में काम कर रहे हैं।‘

RELATED ARTICLES

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...