back to top

Prime Video : क्राइम-डिटेक्टिव ड्रामा ‘पी.आई. मीना’ के प्रीमियर की घोषणा, 3 नवंबर को होगी रिलीज

मुंबई। भारत में दर्शकों के मनोरंजन के लिए सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने आज अपनी आने वाली क्राइम-डिटेक्टिव सीरीज़, पी.आई. मीना के वर्ल्डवाइड प्रीमियर की घोषणा की। 3 नवंबर को लॉन्च होने वाली इस अमेज़ॅन ऑरिजिनल सीरीज़ की कहानी दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखने वाली है, जिसमें एक युवा और परेशानियों से जूझ रही प्राइवेट डिटेक्टिव बड़े रोमांचक तरीके से मामले की छानबीन करती है, जो अपनी जिंदगी और एक अनसुलझे रहस्य को सुलझाने के पक्के इरादे के बीच धोखे और अंतहीन साजिशों के अथाह बवंडर में फंस जाती है।

अरिंदम मित्रा द्वारा निर्मित पी.आई. मीना के डायरेक्टर देबालोय भट्टाचार्य हैं, जिसमें तान्या मानिकतला ने मुख्य भूमिका निभाई है, जबकि परमब्रत चट्टोपाध्याय, जिशु सेनगुप्ता, विनय पाठक और ज़रीना वहाब ने भी बेहद अहम किरदार निभाए हैं। भारत के साथ-साथ दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में 3 नवंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में आठ-एपिसोड की इस सीरीज़ का प्रीमियर होगा। ‘पी.आई. मीना’ प्राइम मेंबरशिप में शामिल की गई सबसे नई सीरीज़ है। भारत में प्राइम मेंबर्स सालाना सिर्फ ₹1499 की मेंबरशिप लेकर खरीदारी पर बचत, ढेर सारी सुविधाओं और मनोरंजन का आनंद लेते हैं।

प्राइम वीडियो में हिंदी ऑरिजिनल्स के प्रमुख, निखिल मधोक ने कहा, “हम प्राइम वीडियो के हर टाइटल के साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करना चाहते हैं और इसके लिए लगातार प्रयास करते हैं, साथ ही हम उन्हें एक ऐसे सफर पर भी ले जाते हैं, जो उन्हें बेहद पसंद आए और शुरू से अंत तक बांधे रखे। क्राइम इन्वेस्टिगेशन ड्रामा भी बेहद मनोरंजक और दर्शकों को पसंद आने वाले सब-जॉनर में से एक हैं। पी.आई. मीना जबरदस्त कंटेंट्स वाली हमारी बेहतरीन लाइब्रेरी में शामिल की गई एक नई सीरीज़ है.

जो दिल को लुभाने वाली, महिला-प्रधान कहानी की पेशकश करती है, और इतना तो तय है कि यह सीरीज़ क्लाइमेक्स तक या शायद उसके बाद भी दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखेगी। मुझे पूरा यकीन है कि हर उम्र लोगों के साथ-साथ बेहतर कंटेंट को सबसे ज्यादा अहमियत देने वाले हमारे सभी दर्शक ‘पी.आई. मीना’ में सामने आने वाले रहस्य, साज़िश, उतार-चढ़ाव और कहानी में आने वाले मोड़ का भरपूर आनंद लेंगे। दर्शक इसमें देखेंगे कि, कभी हार न मानने वाली एक प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर किस तरह संदिग्ध घटनाओं के पीछे के रहस्य को जानने और राज़ से पर्दा उठाने की कोशिश में गहराई से उतरती है।”

लेखक एवं निर्माता, अरिंदम मित्रा ने कहा: “हम एक ऐसी कहानी को पेश करने वाले हैं, जो दर्शकों को प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर मीना के नज़रिये से अपराध की अंधेरी, खतरनाक और भूलभुलैया जैसी दुनिया में ले जाती है। एक महिला की मुख्य भूमिका वाली इस तरह की दमदार कहानी को तैयार करना हमारे लिए बड़े गौरव की बात है, जिसे देबालोय के कुशल निर्देशन ने और भी शानदार बना दिया है। पी.आई. मीना हमारे लिए सबसे अहम प्रोजेक्ट्स में से एक है, और प्राइम वीडियो के ज़रिये दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में इस कहानी को दर्शकों तक पहुंचाना सचमुच हमारे लिए बड़ी खुशी की बात है। प्राइम वीडियो की सोच भी हमारे ही तरह है, जिसने इस सीरीज को तैयार करने के सफर में हर कदम पर हमारी मदद भी की है।”

डायरेक्टर देबालोय भट्टाचार्य ने कहा, “मुझे इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर्स ने हमेशा लुभाया है और वे मुझे बेहद पसंद रहे हैं। पी.आई. मीना मेरा पहला हिंदी प्रोजेक्ट है, और शायद इस क्षेत्र में अपने कदम बढ़ाने के लिए इससे बेहतर कोई और तरीका नहीं हो सकता था। किसी भी कहानी में जान डालना निर्देशक का काम होता है, लेकिन स्क्रिप्ट के पन्नों को दर्शकों की स्क्रीन पर पेश करना सचमुच बड़ा कठिन काम है। हमने जैसा सोचा था बिल्कुल वैसे ही पी.आई. मीना को तैयार किया है, और इस पूरे सफर में शामिल सभी लोगों के सहयोग का मैं तहे दिल से शुक्रगुजार हूँ। और अब हम सच्चे दिल से की गई इस मेहनत पर दर्शकों की प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”

पी.आई. मीना ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2023 के लिए प्राइम वीडियो की फेस्टिव लाइन-अप का हिस्सा है। इस लाइन-अप में विभिन्न भाषाओं की कई ऑरिजिनल सीरीज और ब्लॉकबस्टर फिल्मों के अलावा प्राइम वीडियो स्टोर पर टाइटल किराए पर लेने वाले पहले 1000 ग्राहकों के लिए हर दिन विशेष छूट, तथा ‘दिवाली स्पेशल ऑफर’ में कई प्राइम वीडियो चैनलों पर 50% तक की छूट शामिल है।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...