back to top

कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री ने की समीक्षा बैठक

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नोवेल कोरोना वायरस से निपटने की तैयारी की मंगलवार को गहन समीक्षा की। साथ ही उन्होंने लोगों से कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, कोविड 19 से निपटने की तैयारी की गहन समीक्षा की। विभिन्न मंत्रालय और राज्य साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जो भारत आने वाले लोगों की जांच से लेकर त्वरित चिकित्सा उपचार प्रदान करने के संबंध में है। वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा, कोविड-19 नोवेल कोरोनावायरस के मद्देनजर तैयारी की गहन समीक्षा की।

भारत आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग से लेकर तुरंत चिकित्सा प्रदान करने तक की समस्त गतिविधियों के लिए विभिन्न मंत्रालय मिलकर काम कर रहे हैं। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। हमें साथ मिलकर काम करने और आत्मसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए छोटे लेकिन महत्वपूर्ण उपाय करने की जरूरत है। दूसरी ओर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि आगरा में जांच के दौरान वायरस से प्रभावित छह मामलों का पता चला और इन लोगों को पृथक रखा गया है।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, आगरा में नमूने की जांच के दौरान हाई वायरल के छह मामलों की जानकारी मिली है। ये वह लोग हैं जो कल नई दिल्ली में सीओवीआईडी-19 मरीजों के संपर्क में आए हैं। इन्हें अलग रखा गया है। इनके नमूनों को जांच के लिए एनआईवी, पुणे भेजा गया है।

समेकित बीमारी निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) नेटवर्क के जरिए उन लोगों का पता लगाया जा रहा है, जिनके संपर्क में येए छह लोग आए। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने सीओवीआईडी-19 के संबंध में उभरते हुए वैश्विक परिदृश्य को देखते हुए इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया, जापान के नागरिकों के संदर्भ में पूर्व में जारी किए गए सभी परामर्शों के स्थान पर नया परामर्श जारी किया है।

RELATED ARTICLES

एनटीए की बड़ी लापरवाही फिर आई सामने, नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां नीट-यूजी री-एग्जामिनेशन की तैयारी कर रहे एक छात्र को...

प्रधानमंत्री मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 20-21 जून 2026 को पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेंगे। 20 जून को दोपहर लगभग 3:45 बजे,...

कुछ लोग गाय का दूध पिएंगे और सड़क पर छोड़ देंगे, जब वह फसल का नुकसान करेगी तो दोष मुझे देंगे: सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग गाय का दूध पिएंगे, फिर उन्हें सड़कों पर बेसहारा छोड़ देंगे और जब ये गाय...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को हनुमान मंदिरों में गूंजे जयकारे, लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम तक...

सुरों और आत्मीयता के रंगों से सराबोर हुई राग रंग की संध्या

सहभागिता, मित्रता और सांस्कृतिक जुड़ाव का माध्यम हैलखनऊ। संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाली एक सशक्त अभिव्यक्ति है। इसी...

शबद कीर्तन व गुरबाणी में हिस्सा लेने वाले बच्चे पुरस्कृत

गुरु घर का सरोपा एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित कियालखनऊ। गुरुद्वारा मानसरोवर एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड में हर साल की तरह इस साल भी बच्चों...

उजाला जगत का जिनसे मिला, जीवन का है आधार पिता…

सुषमा अनिल फाउण्डेशन ने पितृ दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित की, सांस्कृतिक संध्या पिता तुझे सलामलखनऊ। सुषमा अनिल फाउण्डेशन की और से पितृ...

अपने भीतर की आवाज को सुनने के लिए प्रेरित करती है ‘मीरा’

भारतेंदु नाट्य अकादमी में नाटक मीरा का मंचनलखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन युवा रंग कार्यशाला की प्रस्तुति नाटक मीरा का...

वट पूर्णिमा 29 को, अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान कर पूजा-पाठ की शुरूआत करना शुभ माना जाता हैलखनऊ। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को अत्यंत शुभ और पुण्यदायी...