back to top

प्रधानमंत्री बांटेंगे यूपी के 2.5 लाख स्ट्रीट वेंडर्स को लोन : नवनीत सहगल

  • मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बांटेंगे पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोन

  • पिछले साल के मुकाबले इस बार चार गुना हुई धान खरीद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने सोमवार को बताया कि राज्य में रोजगार के मौके और अधिक पैदा करने के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि रोजगार योजना के तहत तेजी से काम किया जा रहा है।
उन्होंने बताया की मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश के लगभग 2.50 लाख से ज़्यादा छोटे व्यापारियों ठेले वाले, रेहड़ी वाले तथा छोटे-छोटे खोखे वाले, खोमचे वालों आदि को पीएम स्वनिधि कार्यक्रम के तहत लोन वितरण से लाभान्वित करेंगे। इसके माध्यम से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के भी मौके बढ़ेगें।
उत्तर प्रदेश अभी तक प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में पहले स्थान पर है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सबसे ज़्यादा संख्या में लोन स्वीकृति व लोन वितरण का काम किया जा रहा है। लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, राज्य मंत्री नगर विकास महेश चंद्र गुप्ता और मुख्य सचिव शासन एवं प्रमुख सचिव वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रदेश के तीन हितग्राहियों से उनके कार्य स्थल से वर्चुवल संवाद करेंगे। प्रदेश सरकार द्वारा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के उद्बोधन के पहले पीएम-स्वनिधि योजना पर तैयार फिल्म का प्रदर्शन भी किया जायेगा।
बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा कोविड महामारी से प्रभावित रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को दोबारा आजीविका से जोड़ने के लिए ‘पीएम स्वनिधि योजना’ 01 जून को शुरू की गयी थी। यूपी में 26 अक्टूबर तक पीएम स्वनिधि योजना के तहत सात लाख से ज़्यादा पंजीकरण पोर्टल पर मिले, जिसके सापेक्ष लगभग 6.40 लाख से ज़्यादा ऑनलाइन आवेदन पत्र मिले एवं 3.62 लाख से ज़्यादा आवेदन पत्र स्वीकृत हुए हैं और अब तक 2.59 लाख स्ट्रीट वेंडर्स को लोन बांटा गया हैं।
यूपी स्वनिधि योजना के तहत आनलाइन पंजीकरण, लोन स्वीकृति एवं लोन वितरण में देश में प्रथम स्थान पर है। इसके साथ—साथ प्रदेश के सात नगर निगम वाराणसी, लखनऊ, आगरा, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर और गाजियाबाद देश के टाप 10 नगर निगमों में शामिल हैं।
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा लगातार धान खरीद की समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि किसानों के धान की खरीद समय से हो और उन्हें धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य ज़रूर मिले।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिलाधिकारी की यह जिम्मेदारी है कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न होे और खरीद केंद्रों सुचारू रूप से कार्य करे। उन्होंने बताया कि अब तक 28 लाख कंतुल से ज़्यादा धान की खरीद की जा चुकी है जो कि पिछले साल से चार गुना ज़्यादा है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...