back to top

प्रधानमंत्री ने ठाणे हादसे में श्रमिकों की मौत पर दुख जताया, मुआवजे की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान पुल के स्लैब पर क्रेन गिरने से हुई श्रमिकों की मौत पर मंगलवार को शोक जताया। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से इस दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के निकटस्थ परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की।
यह दुर्घटना मंगलवार तड़के मुंबई से करीब 80 किलोमीटर दूर ठाणे जिले के शाहपुर तहसील के सरलांबे गांव के पास हुई। इसमें 17 श्रमिकों की मौत हो गई।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक ट्वीट में मोदी ने कहा, महाराष्ट्र में हुआ हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मैं अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पीएमओ ने कहा, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से इस दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के निकटस्थ परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

नीट-यूजी मामले पर छात्र सम्मेलन करेंगे राहुल गांधी, 17 जून को कोटा से शुरुआत

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मेडिकल प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) और कई अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक...

13 जून : उपहार सिनेमाघर में फिल्म देखने पहुंचे लोगों पर भारी गुजरी शाम

नयी दिल्ली। वर्ष 1997 में 13 जून का दिन दक्षिण दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में फिल्म ‘बॉर्डर’ देखने पहुंचे कई लोगों के जीवन का...

PM मोदी बोले – राजग सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास की दिशा में जोर-शोर से काम कर रही है

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास की दिशा में मजबूती...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...