back to top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होवित्जर तोप निर्माण इकाई का किया उद्घाटन

हजीरा (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सूरत के हजीरा में लार्सन एंड टूब्रो (एल एंड टी) की होवित्जर तोप निर्माण इकाई का उद्घाटन किया। भारत की यह पहली निजी निर्माण इकाई होगी जहां स्व-चालित के9 वज्र होवित्जर तोपों का निर्माण किया जाएगा। एल एंड टी ने 2017 में मेक इन इंडिया पहल के तहत भारतीय सेना को के9 वज्र-टी 155 मिलिमीटर ट्रैक्ड सेल्फ प्रोपेल्ड तोप प्रणालियों की 100 इकाइयों की आपूर्ति करने के लिए 4,500 करोड़ रुपए का अनुबंध हासिल किया था।

https://twitter.com/narendramodi/status/1086515992124186624

सूरत से करीब 30 किलोमीटर दूर अपने हजीरा स्थित केंद्र

कंपनी ने इन तोपों के निर्माण के लिए सूरत से करीब 30 किलोमीटर दूर अपने हजीरा स्थित केंद्र में आर्मर्ड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स स्थापित किया है, जहां स्व-चालित आर्टिलरी होवित्जर, भविष्य में पैदल सेना से लडऩे वाले वाहनों, भविष्य के लिए तैयार लड़ाकू वाहनों और भविष्य के मुख्य युद्घक टैंकों जैसे उन्नत बख्तरबंद वाहनों का निर्माण किया जाएगा। विनिर्माण परिसर के9 वज्र-टी 155  मिमी 52-कैलिबर ट्रैक्ड सेल्फ-प्रोपेल्ड होवित्जर गन कार्यक्रम को पूर्ण कर रहा है। के9 वज्र अनुबंध में 42 महीनों के अंदर ऐसी 100 प्रणालियों की आपूर्ति शामिल है। यह रक्षा मंत्रालय द्वारा एक निजी कंपनी को दिया गया सबसे बड़ा अनुबंध है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी शनिवार को इस उद्घाटन समारोह में मौजूद थीं।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...