back to top

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी की जनता के सामने नौ संकल्प रखे, पूरा करने की अपील की

वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र की जनता से नौ संकल्प और इन्हें पूरा करने का प्रयास करने की अपील की। मोदी ने कहा, मेरा पहला संकल्प है-पानी की बूंद-बूंद बचाइए और जल संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें। दूसरा- गांव-गांव जाकर लोगों को डिजिटल लेन-देन के प्रति जागरूक करें और ऑनलाइन भुगतान सिखाएं। तीसरा- अपने गांव, मोहल्ले, शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए काम करें।

उन्होंने कहा, चौथा संकल्प-जितना हो सके आप लोकल, स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा दें, भारत में बने उत्पाद का इस्तेमाल करें। पांचवां- सबसे पहले अपने देश में घूमिए, उसके बाद ही विदेशों में घूमने का मन बनाएं। प्रधानमंत्री ने कहा, मैं आजकल ये बड़े-बड़े धन्ना सेठों को भी कहता रहता हूं कि विदेशों में जाकर के शादी क्यों कर रहे हो? मैंने कहा है कि वेड इन इंडिया यानी इंडिया में शादी समारोह करो।

उन्होंने कहा, मैं छठी बात कहता हूं- प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें। मैंने ये आग्रह पिछली बार भी आपसे किया था, फिर इसे दोहरा रहा हूं। ये धरती मां को बचाने के लिए बहुत जरूरी अभियान है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरा सातवां आग्रह है कि मोटे अनाज को अपने रोजर्मा के खान-पान में शामिल करें, इसका खूब प्रचार-प्रसार करिए, यह सुपर फूड है।

उन्होंने कहा, मेरा आठवां संकल्प है- योग, खेल को भी अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और नौवां- कम से कम एक गरीब परिवार का संबल बनिए, उनकी मदद करिए। ये भारत में गरीबी दूर करने के लिए जरूरी है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...

अलीगंज अग्निकांड: बिल्डर ने खुद हटाना शुरू किया अवैध निर्माण

एलडीए ने 10 जुलाई को जारी किया था ध्वस्तीकरण आदेश,25 जुलाई तक स्वयं कार्रवाई की मिली थी मोहलत लखनऊ। अलीगंज सेक्टर-डी में हुए भीषण अग्निकांड...