back to top

प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में रोड शो किया, राम मंदिर के शिखर पर फहराएंगे भगवा ध्वज


अयोध्या । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराने के लिए मंगलवार सुबह अयोध्या पहुंचे। मोदी ने फेसबुक पर पोस्ट किया, “श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ध्वजारोहण उत्सव में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या पहुंचा!प्रधानमंत्री अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे और फिर वहां से उनके वाहनों का काफिला रोडशो के रूप में रामपथ की तरफ बढ़ा। पूरे मार्ग पर विशेष सजावट की गई।

मंदिर परिसर जाते समय प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं समेत लोग रास्ते में दोनों ओर खड़े थे और उन पर फूल बरसा रहे थे।भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच, जब प्रधानमंत्री का काफ़िला धीमी गति से उनके पास से गुज़रा, तो सड़क किनारे कई लोग हाथ में राष्ट्रीय झंडा तो कुछ लोग कमल के निशान वाला भाजपा का झंडा लेकर खड़े थे।रास्ते में लगे लाउडस्पीकर पर ‘राम धुन’ बजाई जा रही थी।

रोड शो के बाद प्रधानमंत्री मोदी नए बने सप्तमंदिर पहुंचे, जहां महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुह और माता शबरी के मंदिर हैं।इससे पहले हवाई अड्डे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया।मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”सप्तपुरियों में श्रेष्ठ श्री अयोध्या धाम में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।

अयोध्या स्थित राम मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वजा फहराने का कार्यक्रम पूर्वाह्न 11.50 बजे के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत की मौजूदगी में संपन्न होगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।राय ने कहा कि यह ध्वज भगवा रंग का होगा, 10 फुट चौड़ा और 20 फुट लंबा तथा तिकोना होगा। उन्होंने कहा कि इस पर ‘सूर्य’, ‘ओम’ और कोविदार वृक्ष के चिह्न बने होंगे।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, यह रंग आग और उगते सूर्य को दिखाता है – जो त्याग और समर्पण का प्रतीक है। पूरी दुनिया को इसे अपने टेलीविज़न और मोबाइल स्क्रीन पर देखने का मौका मिलेगा।राय ने कहा कि ध्वजा फहराने की रस्म पूर्वाह्न 11.50 बजे के बाद प्रधानमंत्री मोदी, आरएसएस प्रमुख भागवत तथा स्वामी गोविंद देव गिरि की मौजूदगी में संपन्न होगी।

RELATED ARTICLES

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...