back to top

प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र के किसी गांव में नही गयें: प्रियंका

उन्नाव (उप्र)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री देश-विदेश तो खूब घूमे, बनारस में नौका विहार भी किया लेकिन आज तक अपने संसदीय क्षेत्र के किसी भी गांव में नहीं गए। उन्नाव लोकसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी अन्नू टंडन के पक्ष में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रियंका उन्नाव पहुंचीं।

इस दौरान सडक पर खडे समर्थक

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यापर्ण के साथ प्रियंका का रोड शो शुरू हुआ।। रोड शो के दौरान प्रियंका लगातार हांथ हिला हिलाकर जनता से संवाद स्थापित कर रही थी। इस दौरान सडक पर खडे समर्थक उनपर फूलों की बारिश कर रहे थे। रास्ते बडे चौराहे के पास जहां कुछ भाजपाइयों ने रोड शो में व्यावधान डालने का प्रयास किया। वहीं कोतवाली के सामने कुछ कार्यकर्ता हाथो में तख्ती लिए और काले रूमाल के साथ विरोध कर रहे थे। कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मुखर हुये लेकिन पुलिस ने भाजपा समर्थको को खदेड दिया। पुलिस प्रशासन और एसपीजी को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

रोड शो के बाद अपने संक्षिप्त भाषण में

रोड शो के बाद अपने संक्षिप्त भाषण में कांग्रेस महासचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री देश-विदेश तो खूब घूमे, बनारस में नौका विहार भी किया लेकिन आज तक अपने संसदीय क्षेत्र के किसी भी गांव में नहीं जा सके। उन्होंने कहा आज आप यहां इस लिए आए हैं क्योंकि आपके साथ धोखा हुआ है। प्रियंका ने कहा कि पिछले चुनाव के समय किए गये वादे पूरे नहीं हुए आपके साथ धोखा हुआ है। चाहे 15 लाख रूपये का वायदा हो या फिर दो करोड नौकरियों का हो, बड़े बडे वादे किये गये थे लेकिन कोई वादा पूरा नहीं हुआ। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि दो माह से वह उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं।

गिने चुने उधोगपतियों को लाभ पहुंचाया

किसानों ने आवारा पशुओं की समस्या बताई, किसान कर्ज में डूब रहे है। महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है। इस सरकार की नीतियां आपके हित में नहीं बनी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार के तहत जो नीतियां है उनमें गिने चुने उधोगपतियों को लाभ पहुंचाया है। प्रियंका ने लोगों से सवाल किया कि नोट बंदी और जीएसटी से किसे लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि अमीरों को लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की न्याय योजना गरीबो के लिए बनाई गयी है। यह आपको न्यूनतम आय की गांरटी देगी। उन्होंने किसान बीमा योजना पर सवाल खडा करते हुए कहा कि इस बीमा योजना का लाभ एक दो उधोगपतियों को हुआ है।

सिर्फ दुष्प्रचार हो रहा है

जो नीतियां चल रही है इसमें जो अमीर है वह और अमीर होते जा रहे हैं और जो गरीब है वह और गरीब होते जा रहे है। प्रियंका ने कहा कि धर्म जाति वाद से आप आगे नहीं बढेगें, सिर्फ दुष्प्रचार हो रहा है। प्रधानमंत्री को और कहीं नहीं तो कम से कम अपने क्षेत्र के ही किसी एक गांव का दौरा कर जनता से संवाद कर असलियत समझने का काम करें। जो जनता की आवाज नहीं सुन सकता उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। प्रधानमंत्री के पास गरीबों के लिए समय नहीं है। भाजपा सरकार, जनविरोधी, किसान विरोधी है। इस सरकार में जनता की सुनवाई नहीं हो रही है।

RELATED ARTICLES

यूपी में 15 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरेन्द्र के. सेंगर को लखनऊ पुलिस कमिश्नर पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना (इंटेलिजेंस) बनाया गया है। लखनऊ। उत्तर प्रदेश...

फेसबुक से PM मोदी की पोस्ट हटाने पर आईटी मंत्रालय ने मेटा को किया तलब

नयी दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक 'पोस्ट' सोशल मीडिया मंच फेसबुक से हटाए जाने के मामले...

इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दिया,नंदिता सिन्हा लेंगी उनकी जगह

नयी दिल्ली। स्विगी के स्वामित्व वाले त्वरित वाणिज्य मंच इंस्टामार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी...

यूपी में 15 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरेन्द्र के. सेंगर को लखनऊ पुलिस कमिश्नर पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना (इंटेलिजेंस) बनाया गया है। लखनऊ। उत्तर प्रदेश...

फेसबुक से PM मोदी की पोस्ट हटाने पर आईटी मंत्रालय ने मेटा को किया तलब

नयी दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक 'पोस्ट' सोशल मीडिया मंच फेसबुक से हटाए जाने के मामले...

इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दिया,नंदिता सिन्हा लेंगी उनकी जगह

नयी दिल्ली। स्विगी के स्वामित्व वाले त्वरित वाणिज्य मंच इंस्टामार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी...

भारतीय टेस्ट टीम में पहली बार शामिल हुए एमपी के ऑफ स्पिनर सारांश जैन, श्रीलंका दौरे के लिए टीम का ऐलान

नयी दिल्ली। मध्य प्रदेश के अनुभवी आॅफ स्पिनर सारांश जैन को श्रीलंका में होने वाली श्रृंखला के लिए मंगलवार को पहली बार भारतीय टेस्ट...

ओवरएज UPPCS अभ्यर्थियों ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को सौंपा ज्ञापन, 2 अतिरिक्त अवसर की छूट देने की उठाई मांग

कोरोना काल, पाठ्यक्रम बदलाव और नई भर्ती नियमावली 2026 का हवाला देकर मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग...

लंबी कूद में श्रीशंकर और सत्यनाथन, 110 मीटर बाधा दौड़ में शिर्से फाइनल में पहुंचे

ग्लास्गो। भारत के मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने के लिए केवल एक ही प्रयास किया तो...