back to top

प्रधानमंत्री ने फिर असत्याग्रह किया, किसानों से माफी मांग तीनों कानून वापस ले सरकार : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) खत्म नहीं होने का आश्वास दिए जाने के बाद शुक्रवार को आरोप लगाया कि मोदी ने एक बार फिर असत्याग्रह किया और वह किसानों के साथ बातचीत का प्रपंच कर रहे हैं। पार्टी ने यह भी कहा कि सरकार को किसानों से माफी मांगकर से तीनों काले कानून वापस लेने चाहिए।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, आदत के अनुसार मोदी जी ने आज फिर असत्याग्रह किया। किसानों की बात सुनो, कृषि विरोधी क़ानून वापस लो केंद्र के हाल में लागू कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को कृषक समुदाय को आश्वासन दिया कि एमएसपी की व्यवस्था समाप्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि नए कृषि कानून रातों-रात नहीं आए हैं, बल्कि विभिन्न दल, विशेषज्ञ और प्रगतिशील किसान लंबे समय से सुधारों की मांग कर रहे थे। मोदी ने मध्य प्रदेश में किसान सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंस से संबोधित करते हुए कहा, मैं किसानों को भरोसा दिलाता हूं कि एमएसपी को खत्म नहीं किया जाएगा, यह जारी रहेगी, विपक्ष इस बारे में झूठ बोल रहा है।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया, दिल्ली की सीमा पर बैठे लाखों किसानों को दरकिनार कर प्रधानमंत्री किसानों से वार्तालाप का ढोंग और प्रपंच कर रहे हैं। सच्चाई यह है कि मोदी सरकार अब ईस्ट इंडिया कंपनी से भी बड़ी व्यापारी बन गई है, जो किसान की मेहनत की गंगा को मैली कर मुट्ठीभर पूंजीपतियों को पैसा कमवाने पर आमादा है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, काश, प्रधानमंत्री ने मध्यप्रदेश का हाल ही जान लिया होता। मध्यप्रदेश में 269 सरकारी कृषि उपज मंडियां थीं जिनमें से 47 मंडियां इन कानूनों के बाद पूरी तरह बंद हो गई हैं। 143 मंडिया ऐसी हैं जहा का कारोबार 50 प्रतिशत तक कम हो गया है। इतना ही नहीं, 1850 रुपए समर्थन मूल्य का मक्का मध्यप्रदेश में 810 रुपए में और बिहार में 900 रुपये में बिका है।

सुरजेवाला ने दावा किया, गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी ने कार्य समूह के अध्यक्ष के तौर पर लिखकर सिफारिश की थी कि न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दी जानी चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री बनने के बाद वह अपनी बात से मुकर क्यों रहे हैं? कांग्रेस नेता ने कहा, प्रधानमंत्री और उनके मंत्रियों को किसानों से माफी मांगनी चाहिए और तीनों काले कानून वापस लेने चाहिए।

उधर, कांग्रेस की किसान इकाई के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोलंकी ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखकर आग्रह किया कि उन किसानों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए की सहायता राशि दी जाए जिनकी हाल के दिनों में किसान आंदोलन के दौरान मौत हुई है। उन्होंने कहा, किसान आंदोलन में अब तक 22 किसानों की जान गई है। हमारी मांग है कि केंद्र सरकार इनके परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की राशि प्रदान करे।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...