back to top

राष्ट्रपति मुर्मू ने पुरी में श्वेत गंगा में पिंडदान किया, जगन्नाथ मंदिर भी पहुंचीं

पुरी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार सुबह पुरी के श्वेत गंगा कुंड में पिंडदान किया और इसके बाद श्रीजगन्नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया।पुरी के लोक भवन में रात्रि विश्राम के बाद, राज्य के अपने दौरे के तीसरे दिन राष्ट्रपति सुबह सात बजे श्वेत गंगा पहुंचीं, जहां उन्होंने पूर्वजों की आत्माओं की शांति लिए पिंडदान किया।इसके बाद राष्ट्रपति सुबह सात बजकर 40 मिनट पर श्रीजगन्नाथ मंदिर के सिंहद्वार पहुंचीं, जहां गजपति महाराजा दिव्यसिंह देव ने उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी और श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरविंद कुमार पाढ़ी भी मौजूद थे।राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रखा गया था।अपने परिवार के साथ राष्ट्रपति ने धुकुड़ी द्वार (दक्षिणी द्वार) से मंदिर में प्रवेश किया और गर्भगृह में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन किए।

एसजेटीए के मुख्य प्रशासक ने बताया कि राष्ट्रपति बनने के बाद मंदिर में मुर्मू की यह चौथी यात्रा है। उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने गर्भगृह में प्रार्थना की, दीप प्रज्वलित किया और मंदिर परिसर में मां बिमला तथा मां लक्ष्मी मंदिरों में दर्शन किया। राष्ट्रपति की मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना के साथ प्रशासन की ओर से मंदिर पर ध्वज फहराया गया।

दर्शन के बाद राष्ट्रपति मंदिर के सामने जुटे लोगों के पास गईं और उनसे बातचीत की। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए मंदिर और पुरी शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मंदिर प्रशासन की ओर से राष्ट्रपति को खंडुआ (पवित्र वस्त्र) और पटचित्र भेंट किया गया। राष्ट्रपति मुर्मू दिन में बाद में मयूरभंज जिले स्थित अपने पैतृक स्थान रायरंगपुर जाएंगी।

RELATED ARTICLES

जियोस्टार का राजस्व 2025-26 में 36,248 करोड़ रुपये रहा

नयी दिल्ली। मीडिया और मनोरंजन मंच जियोस्टार ने शुक्रवार को कहा कि मार्च तिमाही के दौरान उससे 9,784 करोड़ रुपये का सकल राजस्व और...

चीन की तेल रिफाइनरी और 40 नौवहन कंपनियों पर अमेरिका ने लगाई रोक

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नीत प्रशासन ने चीन की एक प्रमुख तेल रिफाइनरी और ईरानी तेल के परिवहन में शामिल लगभग 40...

मुक्त व्यापार समझौते पर 27 अप्रैल को हस्ताक्षर करेंगे भारत और न्यूजीलैंड

नयी दिल्ली। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने बताया कि भारत और न्यूजीलैंड 27 अप्रैल को नयी दिल्ली में मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर...

बस अब यह देखना है कि अरविंद केजरीवाल कब भाजपा में शामिल होते है : भूपेश बघेल

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल ने आम आदमी पार्टी (आप) के सात राज्यसभा सदस्यों के दल-बदल कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ...

केदारनाथ के कपाट खुलने के पहले तीन दिनों में ही 90 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के पहले तीन दिनों में ही 90 हजार से अधिक तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।केदारनाथ...

बाराबंकी में शिक्षक की ‘पुनर्बहाली’ के मामले का एसटीएफ जांच करें : इलाहाबाद हाईकोर्ट

लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बाराबंकी के सिटी इंटरमीडिएट कॉलेज में एक शिक्षक की ‘पुनर्बहाली’ में कथित अनियमितताओं की विशेष कार्यबल...