back to top

राष्ट्रपति मुर्मू ने 45 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से किया सम्मानित

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को देशभर के 45 शिक्षकों को शिक्षण में अनुकरणीय योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान किए। शिक्षण के नए तरीकों से लेकर, छात्रों के विकास के प्रति समर्पण और कठिन परिस्थितियों में सीखने की उपलब्धियों को बढ़ाने के प्रयासों को लेकर विजेताओं को वार्षिक पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया गया।

नवोन्मेषी शिक्षण पद्धति से लेकर प्रथम पीढ़ी के शिक्षार्थियों को प्रेरित करने तक पुरस्कार विजेताओं ने पूरे भारत में युवाओं को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पुरस्कार पाने वालों में आंध्र प्रदेश के मायलावरम में डॉ. लकीरेड्डी हनीमीरेड्डी गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज के तेलुगु संकाय के एम देवानंद कुमार भी शामिल हैं, जिन्हें उनके अभिनव शिक्षण के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।

उनके प्रशस्ति पत्र में लिखा है, उनके कार्यों में थल्लापत्र ग्रंथ (ताड़ के पत्ते पर लिखी पांडुलिपियां) बनाना, एलएमएस के लिए शैक्षिक वीडियो बनाना और शिक्षा में उनके योगदान के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार अर्जित करना शामिल है। इसी प्रकार, अरुणाचल प्रदेश के राजीव गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान संकाय के प्रशांत कुमार साहा को फोरेंसिक मनोविज्ञान और न्यूरोसाइकोलॉजी में उनकी विशेषज्ञता के लिए सम्मानित किया गया है।

उन्हें फॉरेंसिक मनोविज्ञान और न्यूरोसाइकोलॉजी में शिक्षण का 14 वर्ष से अधिक का अनुभव हासिल है। पुरस्कार वितरण समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षकों से बातचीत की। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाजÞ में कहा कि शिक्षक आमतौर पर छात्रों को होमवर्क (गृह कार्य) देते हैं, लेकिन वह उन्हें एक होमवर्क देना चाहते हैं कि वे स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाले अभियानों का नेतृत्व करें और मेक इन इंडिया तथा वोकल फॉर लोकल आंदोलनों को मजÞबूत करें।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...