back to top

कव्वाली पर प्रस्तुति रोकी गई : मंजरी चतुर्वेदी ने लगाया आरोप

लखनऊ। मशहूर कथक नृत्यांगना मंजरी चतुर्वेदी ने कव्वाली पर आधारित उनकी प्रस्तुति को जानबूझकर रोके जाने का आरोप लगाया है।

उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग के अधिकारी ने हालांकि इन आरोपों को निराधार बताया है। चतुर्वेदी ने मीडिया से बातचीत में कहा, मुझे उप्र के संस्कृति विभाग ने कार्यक्रम के लिए बुलाया था। मेरा कार्यक्रम चल रहा था कि अचानक कार्यक्रम रोक दिया गया। मैं 45 मिनट तक प्रस्तुति दे चुकी थी और स्टेज पर ही थी कि अचानक संगीत बंद हो गया। मैंने तकनीकी कर्मचारियों की तरफ देखा लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

उन्होंने कहा, जब आप स्टेज पर हों और अचानक संगीत बंद हो जाए तो आप चिल्ला नहीं सकते और न ही कुछ कह सकते हैं। तभी उद्घोषक ने अगले कार्यक्रम की घोषणा कर दी और मेरा कार्यक्रम अधूरा रह गया। बाद में तकनीकी कर्मचारियों ने बताया कि कोई तकनीकी खराबी नहीं थी।

नृत्यांगना ने कहा,बाद में मैनें अधिकारियों से सुना कि यहां पर कव्वाली नहीं हो सकती, यहां कव्वाली का आयोजन नहीं हो सकता। इस बारे में पूछे जाने पर संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने कहा, कार्यक्रम चल रहा था, मौसम बहुत खराब था इसलिए निर्णय लिया गया कि हर कलाकार के दो ही कार्यक्रम होंगे।

कव्वाली पर प्रस्तुति को बीच में ही जबरन रोक दिए जाने के चतुर्वेदी के आरोपों पर अधिकारियों ने कहा,वह जो कह रही हैं वह सच नहीं है। उनका कव्वाली का कार्यक्रम हो चुका था। वह अगला कार्यक्रम करना चाहती थीं जिससे उनको रोका गया क्योंकि समय नहीं था। कव्वाली कार्यक्रम रोकने का आरोप पूरी तरह से निराधार है।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...