back to top

PM मोदी के वाराणसी दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM ने रविदास मंदिर पहुँच किया दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों की समीक्षा की

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी दौरे के दूसरे दिन बुधवार को सीरगोवर्धन स्थित रविदास मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने दर्शन पूजन किया। उन्होंने मंदिर के महंत से भी बातचीत की एवं उनकी कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर के लंगर हाल का भी निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पित होने वाली मूर्ति सहित अन्य कार्यों का भी मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने खराब मौसम व बारिश के बीच दो दिवसीय दौरे पर देर रात तक कई विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। इससे पूर्व, वाराणसी दौरे के पहले दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस माह वाराणसी आगमन को लेकर सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

अधिकारियों ने बताया कि देश की पहली और दुनिया की तीसरी शहरी परिवहन रोप वे परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विद्यापीठ पहुंचे। भारत माता मंदिर परिसर में रोप वे के लिए स्टेशन का निर्माण चल रहा है। मुख्यमंत्री ने नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) के सीईओ प्रकाश गौर से रोप वे परियोजना के बारे में जानकारी ली।

आदित्यनाथ ने सिगरा स्थित डॉक्टर संपूर्णानंद क्रीड़ा स्टेडियम में हो रहे विश्व स्तरीय स्टेडियम के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने कराये जा रहे कार्यों एवं उनकी प्रगति के संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यों में तेजी लाने एवं कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों को पूरी तरह अपनाने पर विशेष जोर दिया।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

पीवी सिंधू जापान ओपन के दूसरे दौर में, सात्विक-चिराग की जोड़ी टूर्नामेंट से हटी

तोक्यो। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के कंधे की समस्या के कारण उन्हें और चिराग शेट्टी को मंगलवार को यहां जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट...

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर श्रृंखला बराबर की

प्रोविडेंस (गयाना)। बाएं हाथ के स्पिनर जेडन लेनोक्स ने 19 रन देकर पांच विकेट लिए, जिससे न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कम स्कोर वाले...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

हरियाणा ने अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैपियनशिप में तीनों टीम खिताब जीते

रोहतक। मेजबान हरियाणा ने मंगलवार को यहां अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में पुरुषों की फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिलाओं की कुश्ती में ओवरऑल...