back to top

अयोध्या में जोरों पर चौथे दीपोत्सव की तैयारियां

अयोध्या (यूपी)। अयोध्या में चौथे दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 में इस दीपोत्सव की शुरुआत की थी। कोविड-19 महामारी के प्रसार और राम मंदिर निर्माण की तैयारियों के बीच यह पहला दीपोत्सव होगा। इसे ऐतिहासिक एवं यादगार समारोह बनाने को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

पिछले वर्ष यह समारोह पांच से सात दिनों तक चला था लेकिन इस वर्ष यह तीन दिनों तक चलेगा। समारोह के दौरान भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा जिसमें महिलाएं मिशन शक्ति अभियान को बढ़ावा देने के लिए हिस्सा लेंगी। संस्कृति विभाग ने इसके लिए रूपरेखा तैयार कर ली है और इस पर काम भी शुरू हो गया है।

अधिकारियों ने बताया कि भगवान राम के वनवास से लौटने पर अयोध्या में होने वाला राज्याभिषेक समारोह आकर्षण का केंद्र होगा और उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों की महिला कलाकार अपनी प्रस्तुति से इसे और भव्य बनाएंगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा, चौथा दीपोत्सव अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मिशन शक्ति को बढ़ावा देगा। समारोह का विषय महिला सशक्तीकरण होगा। सभी समारोहों में सैकड़ों महिलाएं अपनी प्रतिभा दिखाएंगी।

इतना ही नहीं इस वर्ष राम कथा पार्क में रामलीला का आयोजन महिलाएं करेंगी और सरयू नदी के तट पर दीया जलाने के मुख्य कार्यक्रम में अधिकतर महिलाएं ही शामिल होंगी। अयोध्या के जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने पीटीआई-भाषा से कहा, भगवान राम की जयघोष के बीच 5.51 लाख दीए अयोध्या में जलाए जाएंगे। दीपोत्सव कार्यक्रम की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...