back to top

15 दिसंबर तक कोविड वैक्सीन की कोल्ड चैन की पूरी हो तैयारी : योगी

  • यूपी में कोरोना वैक्सिनेशन की तैयारियां तेज़

  • मास्क के इस्तेमाल के लिए तेज़ हो प्रवर्तन की कार्यवाही

  • लखनऊ व मेरठ के लिए तैयार की जाये विशेष कार्ययोजना

  • बच्चों, गर्भवती महिलाओं व बुज़ुर्गों को न दी जाये होम आइसोलेशन की अनुमति

लखनऊ। जनवरी तक कोरोना वायरस के वैक्सीन आने की सम्भावनों के चलते उत्तर प्रदेश में तैयारियां तेज़ हो गयी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि सभी जिलों में 15 दिसंबर तक कोविड-19 वैक्सीन की कोल्ड चेन के अवस्थापना संबंधी सभी काम पूरे कर लिये जाये। इसके साथ ही उन्होंने कोविड के संबंध में शासन की गाइडलाइन्स का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि कोविड के बचाव व इलाज के बारे में प्रभावी व्यवस्था लगातार बनायी रखी जाये।

मुख्यमंत्री ने टीम-11 के साथ अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि कोविड से बचाव के बारे में लोगों को लगातार जागरूक किया जाये। इसके लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों के साथ-साथ पब्लिक एड्रेस सिस्टम का व्यापक उपयोग किया जाए। प्रमुख चौराहों, बाजारों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम की मदद से लोगों को कोविड से बचाव की जानकारी दी जाये। उन्होंने मास्क के अनिवार्य इस्तेमाल के लिए प्रवर्तन कार्यवाही को तेज किये जाने के निर्देश दिये हैं।

योगी ने कहा कि लखनऊ और मेरठ पर ध्यान देते हुए संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाये। उन्होंने कहा कि हर जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रतिदिन नियमित रूप से सुबह कोविड चिकित्सालय में और शाम को इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर में बैठक करते हुए कार्यों की समीक्षा की जाये और आगे की रणनीति बनायी जाये।

मुख्यमंत्री ने काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग और सर्विलांस की व्यवस्था को मज़बूत बनाये रखने के निर्देश दिये। उन्होंने यह निर्देश भी दिये कि कोविड से संक्रमित बुजुर्ग, सांस के मरीज़, गर्भवती महिला, कई बीमारियों से ग्रसित लोगों और छोटे बच्चों को होम आइसोलेशन की अनुमति न दी जाये।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...