back to top

संसद की केन्द्रीय समितियों में सदस्य बनकर प्रमोद तिवारी ने फिर बढ़ाया प्रतापगढ़ का गौरव

लालगंज,प्रतापगढ़: राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी के राजनीतिक कद और ससंदीय ज्ञान को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान और गौरव हासिल हुआ है। भारत सरकार की महत्वपूर्ण केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के साथ केन्द्रीय जलसंसाधन मंत्रालय की संसदीय समिति में पुनः सदस्य नामित हुए है। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी पहले से ही भारत सरकार की अति महत्वपूर्ण केन्द्रीय गृह मंत्रालय की भी संसदीय समिति में वरिष्ठ सदस्य का सियासी रसूख लिये हुए है।

राज्य सभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद को पहले से ही महत्वपूर्ण गृहमंत्रालय की संसदीय समिति के सदस्य होने के साथ पुनः महत्वपूर्ण कमेटियों में मिली अहम जिम्मेदारी

संसद की तेरह सितम्बर को कुछ महत्वपूर्ण मंत्रालयों की संसदीय समिति का पुर्नगठन हुआ है। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय तथा जल ससाधन मत्रालयों में संसदीय समिति के सदस्य के रूप में सांसद प्रमोद तिवारी की निभाई गयी भूमिका प्रभावी दिखी है। प्रमोद तिवारी के वरिष्ठ सांसद होने के कारण वित्त मंत्रालय तथा जल ससाधन मंत्रालय की संसदीय समितियों में उनके लाभप्रद अनुभवों को देखते हुए लोकसभा तथा राज्यसभा से ससंद सदस्यों के प्रतिनिधित्व के तहत दोनो मंत्रालयों की संसदीय समिति में पुनः प्रमोद तिवारी के चयनित होने को उनके सियासी कद को भी महत्वपूर्ण आका गया है। राज्यसभा सदस्य के रूप में प्रमोद तिवारी केन्द्र की अति महत्वपूर्ण गृहमंत्रालय की भी संसदीय समिति में सदस्य चयनित हुए है।

भारत सरकार की गृह तथा वित्त और जल संसाधन जैसी प्रमुख मंत्रालयों की संसदीय कमेटी में प्रमोद तिवारी को प्रतिनिधित्व मिलने से बेल्हा का भी सियासी रसूख केन्द्र में बढ़ गया है। राज्य सभा में विपक्ष के उपनेता चयनित होने के बाद देश की केन्द्रीय राजनीति में प्रमोद तिवारी का अहम रोल आका जाने लगा है। रविवार को नये संसद भवन को लेकर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी की उपराष्ट्रपति तथा राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी गर्मजोशी से हुई मुलाकात को लेकर रविवार को समर्थक बाबक दिखे।

नई संसद से जुड़े कार्यक्रम का मीडिया चैनलों पर लाइव प्रसारण में संयुक्त विपक्ष की ओर से राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी के हाथों प्रतिनिधित्व की बागडोर भी देखी सुनी गयी। मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के केन्द्रीय वित्त मंत्रालय तथा जल संसाधन मंत्रालय की संसदीय समितियों में पुनः सदस्य होने की यहां विज्ञप्ति की जरियें जानकारी दी है। रविवार को लालगंज स्थिति क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के कैम्प कार्यालय पर जुटे कार्यकताओं व समर्थकों में प्रमोद तिवारी के नाम पर जिले को मिली इन उपलब्धियों पर खुशी भी नजर आयी

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

सितंबर माह में होगी व्यापारी रैली, 5000 व्यापारी रैली में होंगे शामिल :संजय गुप्ता

व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता सम्मानित किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...